ब्रेकिंग
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना...
देश

असम: डिब्रूगढ़ जिले में रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के सात डिब्बे

दिसपुर। असम के डिब्रूगढ़ जिले के नहरकटिया रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल बादसा हो गया है। यहां एक मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जानकारी मिलने के बाद ही  संबंधित ट्रैक पर रेल आवागमन रोक दिया गया है। फिलहाल, मामले में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दुरघटना काफी बड़ी थी। क्योंकि, डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पटरी से उतरने के बाद डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए थे। डिब्बों में भरा सारा सामान भी फैल गया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में दाल ले जाई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने में काफी समय लगेगा। दुर्घटना के चलते गुवाहाटी से ऊपरी असम का रेल संपर्क टूट गया है।

सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल, इस रूट से जाने वाली ट्रेनों को अब नवनिर्मित बोगीबिल होकर चलाया जा सकता है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि राहत और बचाव कार्य फिलहाल जारी है। गौरतलब है कि इस बारे में अभी अधिकारियों की तरफ से बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button