ब्रेकिंग
जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद...
देश

आज आएंगे राजनाथ सिंह-स्मृति इरानी, भाजपा प्रत्‍याशियों के‍ लिए मांगेंगे वोट

रांची  Jharkhand Assembly Election 2019 केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व स्मृति इरानी रविवार को झारखंड का दौरा करेंगे। वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कई स्थानों पर सभाएं करेंगे। राजनाथ सिंह 11 बजे मधुपुर, एक बजे झरिया और 2.30 बजे बिरनी व बगोदर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, स्मृति ईरानी 11.30 बजे राज धनवार, 1.30 बजे पेटरवार, 2.30 बजे बुढ़मू और 3.30 बजे टाटीसिलवे में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद अंसारी और महामंत्री एसएम अकरम भी रविवार को रांची पहुंच रहे हैं। वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जेपी नड्डा नौ को गोड्डा आएंग

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी नौ दिसंबर को गोड्डा आएंगे। गोड्डा ब्लॉक मैदान में उनकी सभा होगी। वहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अलग से मंत्रणा भी करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

चतरा के इटखोरी में योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा 10 को

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ 10 दिसंबर को इटखोरी आएंगे। इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर के महोत्सव स्थल में उनकी चुनावी सभा होगी। वे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशुन दास के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। यह जानकारी यहां के मंडल भाजपा अध्यक्ष बसंत नारायण ङ्क्षसह ने दी। उन्होंने बताया कि चुनावी सभा को संबोधित करने से पूर्व योगी आदित्यनाथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button