ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
देश

कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! बेघल बोले- राहुल गांधी ही पार्टी को ले जा सकते हैं आगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से लोग उनकी एक बेबाक नेता के तौर पर कमी महसूस कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द फिर से पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए। उन्होंने यह बयान उस वक्त दिया है जब लगातार ऐसी खबर आ रही हैं कि राहुल गांधी निकट भविष्य में फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं और 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की रैली में इसके लिए मार्ग प्रशस्त होने की शुरुआत हो सकती है।

बघेल ने एक साक्षात्कार में कहा कि राहुल जी कांग्रेस के सर्वमान्य नेता हैं। पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ हैं। उन्हें जल्द से जल्द कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एकमात्र ऐसे बेबाक नेता हैं जो राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात खुलकर और आक्रामक ढंग से रखते हैं। जबसे उन्होंने इस्तीफा दिया है तबसे उनकी (एक बेबाक नेता के तौर पर) कमी लोगों को महसूस हो रही है।एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेरी राहुल गांधी से आने वाले समय में जब भी मुलाकात होगी तो मैं उनसे फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने का आग्रह करूंगा।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल ने इसी साल अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इसके बाद से वह अपने बयानों में उस आक्रामक अंदाज में नहीं दिख रहे जैसे वह बतौर कांग्रेस अध्यक्ष दिखते थे। झारखंड में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार अभियान में जुटे बघेल ने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि जमीन पर साफ दिख रहा है कि झारखंड के लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि यह गठबंधन दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button