ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
विदेश

लाहौर विस्फोट में 1 की मौत, 6 लोग घायल

लाहौर। लाहौर में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है। इस दौरान 1 की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लाहौर रेफ्रिजरेटर कार्यशाला में गैस भरने के दौरान यह विस्फोट हुआ। मतृक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं इस घायलों का इलाज चल रहा है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सुझाव दिया गया था कि धमाका हुआ था क्योंकि गैस एक रेफ्रिजरेटर में भरी जा रही थी। उन्होंने कहा कि पास में ‘सीरत-अन-नबी’ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा था। इस दौरा यह घटना हुई। पंजाब आतंकवाद विरोधी विभाग (CTD) के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि विस्फोट के बारे में शाम 7.50 के  पास हुआ। मृतक व्यक्ति की पहचान 22 वर्षीय हाफिज महमूद के रूप में हुई।  हाफिज तकनीशियन था जो एक फ्रिज की मरम्मत का काम कर रहा था। वहीं घायलों की पहचान की जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे बचाव अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते को भेजा गया। घायलों को आपातकालीन सहायता और उपचार के लिए जिन्ना अस्पताल ले जाया गया। धमाके की जांच शुरू कर दी गई है। CTD के बयान के अनुसार, एक प्रयोगशाला रिपोर्ट जारी होने के बाद आगे के विवरण कल साझा किए जाएंगे।

पहले भी हो चुके हैं धमाके

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लाहौर में कई धमाके हो चुके हैं। इससे पहले 8 मई 2019 को लाहौर के सूफी दरगाह के पास बड़ा धमाका हुआ था। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि काफी संख्या में लोग घायल हो गए थे।

यह नहीं इससे पहले 8 अगस्त 2017 को भी लाहौर में एक ट्रक में धमाका हुआ था। इस दौरान कम से कम 22 लोग घायल हो गए थे। यही नहीं 25 जुलाई 2017 को भी एक बम धमाका हुआ था। इस दौरान 26 लोगों की मौत हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button