ब्रेकिंग
Advocate Amendment Bill 2025 का विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के वकील सोमवार को नहीं करेंगे काम महाराष्ट्र: विकसित राष्ट्र और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, शाह ने बताया PM मोदी का विजन बिहार में क्या करने वाली है कांग्रेस? डेढ़ महीने में कई नेताओं ने किया राज्य का दौरा पहले तंत्र-मंत्र कराया, फिर हॉयर किया शार्प शूटर…झगड़ालू पत्नी को मारने के लिए पति ने दी 5 लाख की सु... मैनेजर ने रोकी सैलरी तो कर्मचारियों ने की लूटपाट, पेट्रोल पंप से खोली एलसीडी; डीजल पेट्रोल भी चुराया ‘इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं…’ लखनऊ में दो युवकों ने अपनाया सनातन धर्म, रखा ये नाम RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रधान सचिव नियुक्त कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच अब भाषा को लेकर विवाद? बेलगावी में कन्नड़ बोलने पर बस कंडक्टर को पीटा ‘जन गण मन…’ की धुन से गूंजा पाकिस्तान, लाहौर में बजा भारतीय राष्ट्रगान निरीक्षण के दौरान धंस गई टनल की छत, छह मजदूर दबे; मचा हड़कंप

इंदौर पुलिस ने लाखों रुपए की चोरी का किया खुलासा,दो आरोपियों को पकड़ा

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सोना-चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। पुलिस अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। यह मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है। जहां 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम दीपक उर्फ गजनी और कृष्णाराम हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2025 को फरियादिया रूबी राठौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादिया का कहना था कि रात 2:15 बजे जब वह छत पर सो रही थी, तभी बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुछ समय बाद जब वह नीचे आई, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। नगदी और सोने चांदी के गहने गायब थे।

विजयनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर दोनों को पकड़ लिया है। चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advocate Amendment Bill 2025 का विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के वकील सोमवार को नहीं करेंगे काम     |     महाराष्ट्र: विकसित राष्ट्र और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, शाह ने बताया PM मोदी का विजन     |     बिहार में क्या करने वाली है कांग्रेस? डेढ़ महीने में कई नेताओं ने किया राज्य का दौरा     |     पहले तंत्र-मंत्र कराया, फिर हॉयर किया शार्प शूटर…झगड़ालू पत्नी को मारने के लिए पति ने दी 5 लाख की सुपारी     |     मैनेजर ने रोकी सैलरी तो कर्मचारियों ने की लूटपाट, पेट्रोल पंप से खोली एलसीडी; डीजल पेट्रोल भी चुराया     |     ‘इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं…’ लखनऊ में दो युवकों ने अपनाया सनातन धर्म, रखा ये नाम     |     RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रधान सचिव नियुक्त     |     कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच अब भाषा को लेकर विवाद? बेलगावी में कन्नड़ बोलने पर बस कंडक्टर को पीटा     |     ‘जन गण मन…’ की धुन से गूंजा पाकिस्तान, लाहौर में बजा भारतीय राष्ट्रगान     |     निरीक्षण के दौरान धंस गई टनल की छत, छह मजदूर दबे; मचा हड़कंप     |