ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
विदेश

ब्रिटिश प्रधानमंत्री की दो टूक- भारत विरोधी भावनाएं स्वीकार नहीं

लंदनः ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत और हिन्दू विरोधी भावनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। मीडिया से बातचीत के दौरान जॉनसन ने साफ तौर पर कहा कि वह किसी भी तरह की भारत विरोधी भावना को स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं सीमा पार से जारी आतंकवाद के मुद्दे पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने भारत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से भारत के साथ खड़े हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सरकार नया भारत बनाने के लिए पीएम मोदी के कदमों का समर्थन करती है. भारत दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर जॉनसन ने कहा कि सरकार बनने के बाद पर यथासंभव जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। बोरिस का भारत से बेहद करीबी रिश्ता बता दें कि बोरिस जॉनसन का भारत से गहरा नाता है और वह इससे पहले भी कई बार भारत की यात्रा भी कर चुके हैं। जॉनसन दिवंगत संपादक और लेखक खुशवंत सिंह, सैफ अली खान, सारा अली खान के रिश्तेदार भी हैं।

उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर की मां दीपा सिंह की शादी खुशवंत सिंह के सबसे छोटे भाई दलजीत सिंह से हुई थी। दीपा ने प्रतिष्ठित पत्रकार सर चार्ल्स व्हीलर से शादी की थी. मरीना व्हीलर इन दोनों की संतान हैं। इस तरह से मरीना आधी भारतीय हैं।वहीं, दीपा की बड़ी बहन अमरजीत की शादी खुशवंत सिंह के बड़े भाई भगवंत सिंह से हुई थी। भगवंत सिंह की भतीजी अमृता सिंह ने सैफ अली से शादी की थी और उनकी संतान सारा अली खान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button