ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

हैदराबाद एनकाउंटर का खली ने किया विरोध, पुलिस को दी यह नसीहत

यमुनानगर: हैदराबाद में हुए पशु चिकित्सक डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर करने पर रेसलर द ग्रेट खली ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अरापेयिों को एनकाउंटर में मारकर कानून हाथ में लिया, कानून हाथ में लेने का किसी को कोई अधिकार नही है। रेप जैसा घिनौना अपराध करने वाले दोषियों को सजा मिले, लेकिन वह कानून के दायरे में मिले।

उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाए कि आरोप साबित होते दोषियों काे कड़ी से कड़ी सजा मिले। अमेरिका सऊदी अरब जैसे कानून बनाया जाए, ऐसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जाए न कि मरहम लगाया जाए। खली ने कहा कि हैदराबाद की घटना काफी शर्मनाक थी, उनको सजा मिलनी चाहिए थी, लेकिन जो सजा दी है उसका तरीका गलत है।

लाखों लोग और भी जो बलात्कारी जेलों में है उनको ऐसी सजा क्यों नहीं। मुझे लगता है कि नाकामी छुपाने के लिए यह काम पुलिस ने किया है, मैं इसका सपोर्ट नहीं करता। सजा दो, लेकिन कानून के अनुसार। इसकी आड़ में निर्दोशी मारे जाएंगे। जिस वक्त पंजाब में उग्रवाद था, तब उग्रवादी कम मारे गए और निर्दोश लोग ज्यादा मारे गए। इसमें भी ऐसा ही होगा, लगाम नहीं लगेगी।

खली ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं, लेकिन उसमें इंप्लीमेंट कुछ भी नहीं हो रहा है। खली ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में एक हफ्ते में सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम असली बीमारी की जड़ तक नहीं जा रहे, उसका इलाज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीमारी को खत्म करना है तो उसका इलाज करो मरहम न लगाएं। उसे छुपाने के लिए पट्टी ने बांधे। खली ने कहा कि अपराध साबित होते ही अरोपी को सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button