ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

80 लाख रुपये के लेनदेने के लिए अगवा किए गए अकाउंटेंट को पुलिस ने छुड़ाया दो गिरफ्तार

 सतना। शहर के सिविल लाइन थाना के विराट नगर कॉलोनी से दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर अगवा कर लिए गए अकाउंटेंट को बदमाशों की कैद से सतना पुलिस ने मुक्त करा लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

बुधवार को किया था अगवा

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना अंतर्गत विराट नगर स्थित हाजी बावा कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस से बुधवार को पिस्टल की नोक पर अगवा कर लिए गए कंपनी के अकाउंटेंट पी सुरेश को सतना पुलिस ने मुक्त करा लिया है। सतना पुलिस की टीम अकाउंटेंट को रीवा से छुड़ा लाई। इस सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपित विकास कुमार सोनी पिता महावीर सोनी 31 वर्ष निवासी बड़वार थाना गुढ़ जिला रीवा और उसके साथी मोहित यादव पिता सुरेश यादव निवासी गुढवा थाना गुढ़ जिला रीवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

रीवा की तरफ ले गए थे

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिस्टल की नोक पर ऑफिस से अगवा कर अकाउंटेंट को अपने साथ रीवा की तरफ ले गए थे। वारदात के बाद सभी जगह अलर्ट कर दिया गया था और आरोपियों के पीछे टीम भी लगा दी गई थीं। बताया गया कि अपहरण की यह वारदात 80 लाख रुपयों के लेनदेन से जुड़ी है। इन रुपयों का मामला पन्ना में भी चल रहा है।

80 लाख रुपये आरोपित को लेने थे

दरअसल, पन्ना के अमानगंज में जेके सीमेंट प्लांट का ठेका हाजी बावा कंपनी ने लिया था। इस काम को हाजी बावा ने आरोपित की सोनी कंस्ट्रक्शन कंपनी को पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दिया था। आरोपित का कहना था कि उसे हाजी बावा से 80 लाख रुपये चाहिए जबकि हाजी बावा कंपनी के लोग यह कह रहे थे कि उनकी कंपनी को ही आरोपित विकास सोनी की कंपनी से 75 लाख रुपये चाहिए।

जेल भेजे गए आरोपित

रुपयों के लेनदेन के मामले को लेकर आरोपित और उसके साथियों समेत बुधवार को विराट नगर ऑफिस पहुंचा और एकाउंटेंट पी सुरेश को किडनैप कर ले गया। आरोपियों ने सुरेश के साथ मारपीट तो नहीं की लेकिन उसे भयभीत जरूर किया। सुरेश ने उन्हें बताया था कि वह तो महज अकाउंटेंट है। पैसे देने का अधिकार उसे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। पुलिस अपहृत और अपहर्ताओं से पूछताछ करने के बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपितों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button