ब्रेकिंग
Kanpur Lamborghini Case: पुलिस ने दाखिल की 180 पन्नों की चार्जशीट; हादसे के वक्त शिवम ही चला रहा था ... BSP Election Results: आकाश आनंद का नहीं चला जादू; 3 राज्यों में फिर खाली हाथ रही बसपा, वोट शेयर में ... Saharanpur News: रिश्वत लेते राज्य कर अधिकारी गिरफ्तार; पहले लिए 3 लाख, फिर मांग रहा था मंथली Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार; यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें एमपी-राजस्था... Tamil Nadu Election Results 2026: 1 वोट से हार गए मंत्री पेरियाकरुपन्न; टीवीके के श्रीनिवास सेतुपति ... Bengal Election 2026: SIR में 91 लाख नाम कटने का किसे हुआ फायदा? उन 20 सीटों का रिजल्ट जहाँ हुई सबसे... Bengal Election 2026: राजारहाट न्यू टाउन सीट पर 24 घंटे बाद भी सस्पेंस; TMC-BJP में कांटे की टक्कर, ... Bengal Election 2026: बंगाल में BJP की आंधी; मुस्लिम और महिला विधायकों की संख्या घटी, जानिए क्या है ... पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ...
विदेश

पीएम मोदी को दो दिवसीय मिस्र दौरा संपन्न दिल्ली के लिए हुए रवाना

 पीएम मोदी का दो दिवसीय मिस्र दौरा संपन्न हो गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काहिरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। बता दें कि अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर थे। अपनी मिस्‍त्र यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काहिरा में गीज़ा के महान पिरामिड का दौरा किया। इससे पहले मोदी ने काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक का दौरा किया। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अनगिनत भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कब्रिस्तान का दौरा किया।प्रधानमंत्री ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 4300 से अधिक बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया। मिस्र के पर्यटन एवं पुरावशेष मंत्री डॉ. मुस्तफा वजीरी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधान मंत्री ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस फातिमिद युग की शिया मस्जिद के रखरखाव में सक्रिय रूप से शामिल हैं और भारत और मिस्र के बीच लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला।

सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिला

मिस्र ने प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च राजकीय सम्मान प्रदान किया है। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है।

Related Articles

Back to top button