ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

अब न्यूयॉर्क के स्कूलों भी होगी दिवाली की छुट्टी सिटी के मेयर ने किया एलान

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भी अब दिवाली के दिन छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी के पब्लिक स्कूल में दिवाली पर छुट्टी रखने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है। गवर्नर के इस विधेयक पर हस्ताक्षर करते ही ये कानूनी रूप ले लेगा। यानी इस साल से न्यूयॉर्क में दिवाली का आधिकारिक छुट्टी की शुरुआत होगी। बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। न्यूयॉर्क में दक्षिण-एशियाई और इंडो-कैरेबियन समुदायों की बढ़ती संख्या को मान्यता देने की दिशा में इसे अहम क़दम माना जा रहा है।

दशकों का संघर्ष

न्यूयॉर्क की प्रतिनिधि सभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि दक्षिण एशियाई और भारतीय-कैरिबियाई समुदाय ने दो दशकों से भी अधिक समय से इस पल के लिए संघर्ष किया है। बता दें कि जेनिफर न्यूयॉर्क राज्य की प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। जेनिफर ने कहा कि मेयर और मुझे पूरी दुनिया के सामने खड़े होकर यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अब से दिवाली पर न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

यूएस में दिवाली

अमेरिका के कई शहरों में दिवाली मनाई जाती है। केवल न्यूयॉर्क शहर के 2,00,000 निवासी दिवाली का त्योहार मनाते हैं। इनमें हिंदू, सिख, जैन और कुछ बौद्ध धर्म के लोग भी शामिल होते हैं। इससे पहले इसी साल अप्रैल में अमेरिका के पेनसिल्वेनिया प्रांत ने दिवाली को आधिकारिक छुट्टी घोषित करने वाला एक क़ानून पास किया था।व्हाइट हाउस और वॉशिंगटन डीसी में भी दिवाली मनाई जाती है, लेकिन इसे अभी राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button