ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

Bigg Boss OTT में पहुंचीं शमिता शेट्टी ने नये सफ़र के लिए मांगी लोगों से मदद, यूज़र्स ने किये ऐसे कमेंट्स

नई दिल्ली। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफिक फ़िल्म केस के बीच शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी अपने नये सफ़र पर निकल पड़ी हैं। शमिता वूट सिलेक्ट पर आ रहे बिग बॉस ओटीटी शो का हिस्सा बनी हैं। शमिता ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस और फॉलोअर्स से इस नयी यात्रा में उनका सपोर्ट मांगा है, जिस पर कुछ लोगों ने शमिता को ट्रोल कर दिया तो काफ़ी लोगों ने एक्ट्रेस को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बिग बॉस ओटीटी 8 अगस्त को शुरू हो चुका है। करण जौहर शो को होस्ट कर रहे हैं। राज कुंद्रा केस के बाद शमिता कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गयी थीं। हालांकि, इस बीच उन्होंने कुछ मोटिवेशनल पोस्ट ज़रूर की थीं। शमिता ने सोमवार को अपने हिट गाने शरारा-शरारा पर डांस का एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट करके फैंस से बिग बॉस ओटीटी में सपोर्ट करने की गुज़ारिश की। शमिता ने लिखा- बिग बॉस ओटीटी पर नया सफ़र शुरू करके उत्साहित हूं। आपने हमेशा मेरा साथ दिया है और मेरे साथ खड़े रहे हैं। आपके प्यार और साथ की इस यात्रा में ज़रूरत होगी। आइए, कर दिखाते हैं।

वैसे, शमिता के लिए बिग बॉस का घर और सफ़र नया नहीं है। 2009 में आये शो के तीसरे सीज़न में शमिता भाग लिया था। हालांकि, 34वें दिन उन्होंने शो छोड़ दिया था। मौजूदा विवाद की वजह से शमिता बिग बॉस ओटीटी की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन गयी हैं और वो अपनी निजी ज़िंदगी में आयी उथल-पुथल के बीच शो में किस तरह से आगे जाती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

हालांकि, शमिता की इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आयी हैं। कई यूज़र्स ने उन्हें शो के लिए बधाई देते हुए उन्हें ऑल द बेस्ट कहा है। वहीं, कुछ यूज़र्स अभी भी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button