ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
खेल

कमेंट्री कर रहे भारतीय विकेटकीपर ने कहा- पहले टेस्ट से भारत की टीम को मिलेगा ये फायदा

नॉटिंघम। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एक कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। इसी दौरान उन्होंने टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ होने के बाद कहा है कि ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बाद भारत का पलड़ा दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारी है। कार्तिक के मुताबिक, ट्रेंट ब्रिज में खेला गया पहला टेस्ट बेशक ड्रॉ रहा, लेकिन मेजबान टीम को भारतीय टीम के समक्ष काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, “खेल के चौथे दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के मुकाबले भारत को काफी कुछ सीखने को मिला। पूरे टेस्ट के दौरान मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिस तरह खेल के पहले दिन के पहले ही ओवर में बुमराह ने रोरी बर्न्‍स को आउट किया वो शानदार था। भारतीय गेंदबाजो ने अपना इरादा वहीं साफ कर दिया था। बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया।” हालांकि, मुकाबला नतीजे तक नहीं पहुंच सका।

उधर, मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, “मैच को जीतने के बहुत करीब थे हम। हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनो ही अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।” वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने मैच के बाद कहा, “हम यहां से लॉर्ड्स जा रहें हैं, जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया, वो देखकर अच्छा लगा। टीम अत्मविश्वास से भरी हुई है।” हालांकि, देखा जाए तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ही इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हुए और बाकी के इंग्लिश खिलाड़ी खास नहीं कर पाए।

दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त से शुरू हो रहा है। उस समय तक पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव अपना क्वारंटाइन पूरा कर चुके होंगे, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में सेलक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उनको रेड बॉल से प्रैक्टिस करनी होगी।

Related Articles

Back to top button