ब्रेकिंग
Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम... Abohar Road Accident: बल्लूआना के निकट दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्... Nuh Police Action: शादी में हुड़दंगबाजी पड़ी भारी; थार की छत पर स्टंट करने वाले दूल्हे और 4 चालकों पर ...
देश

अंबिकापुर में घरों के बाहर चिपकाएं पोस्टर हमसे आप लोगों को कौन बचाएगा

अंबिकापुर। शहर के खैरबार रोड घुटरापारा में लोगों के घरों के दरवाजा में धमकी भरा हस्तलिखित पर्चा चस्पा करने से भय का माहौल है।घटना में असामाजिक तत्वों के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।सभी पर्चा को एक ही प्रकार से लिखा गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार सुबह खैरबार रोड घुटरापारा में जब लोग सोकर उठे तो देखा कि उनके घरों के दरवाजे में एक हस्तलिखित पर्चा चस्पा है।इसमें हैलो ..मैं जेड – ए ..हमसे अब आप लोगों को कौन बचाएगा लिखा हुआ था। इसमें कुछ शब्द अंग्रेजी में लिखे हुए थे। बाद में पता चला कि कई घरों के दरवाजे में यह हस्तलिखित पोस्टर चस्पा है।इसमें दो रुपये का सिक्का भी चिपकाया गया था।

इसमें असामाजिक तत्वों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस पर्चे के मिलने के बाद घरवालों में भय है। पर्चे में दो का सिक्का भी लगाया गया है।जब से लोग पर्चा देखे हैं क्षेत्र में डर का माहौल निर्मित हो गया है।भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो इसे देखते हुए कांग्रेस नेता इश्तियाक बउवा खान के साथ ग्रामीणों ने कोतवाली थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई गई है।

पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच तथा इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शहर में अपने तरह का यह पहला मामला है जिसमें लोगों के घरों के दरवाजे में हस्तलिखित पर्चा चस्पा कर धमकी दिया गया है। मोहल्ले के राजेश प्रसाद गुप्ता, आर्यन वर्मा , मोसाहेब अंसारी, समसेर ने बताया कि जांच के बाद पुलिस को सच्चाई सामने लाना चाहिए ताकि भय का माहौल दूर हो सके।

Related Articles

Back to top button