ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
मध्यप्रदेश

दो बच्चों की मां ने समंदर में फिर की 1900 मीटर तैराकी 90 किमी साइकिलिंग और 21 किमी की लगाई दौड़

भोपाल। जुनून की पराकाष्ठा मैं ही सफलता छुपी होती है। इसे चरितार्थ किया है शहर की डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने। उन्होंने कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना में आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी आयरमैन 70.3 चैंपियशिप को पूरा किया है। चैंपियनशिप में 1600 से ज्यादा प्रतिभागी थे। आयरमैन में एक प्रतिभागी को 1900 मीटर की तैराकी, 90 साइकिलिंग के साथ 21 किमी की दौड़ को पूरा करने का टास्क दिया जाता है। डॉ. प्रिया ने इन तीनों ही टास्क को पूरा किया और यह उपलब्धि हासिल की।

गोवा में भी पूरी की भी आयरमैन

डॉ.प्रिया ने इससे पहले पिछले साल गोवा में आयोजित आयरमैन चैंपियनशिप को पूरा किया था। ऐसा करने वाली वे मप्र की दूसरी और पेशेवर डॉक्टर के रूप में प्रदेश की पहली महिला बन चुकी हैं। इनसे पहले आर्मी से रिटयर्ड पूनम जोशी ने चार साल पहले आयरमैन को पूरा किया था। भोपाल से 12 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया था।

संतानहीनता वाले कपल्स का इलाज करती हैं

बतादें कि डॉ. प्रिया के दो बच्चे हैं। जिसमें एक 19 साल बेटा बेंगलूरु में पढ़ाई कर रहा है। जबकि दूसरा बेटा स्कूलिंग। वे रिप्रोडक्ट मेडिसिन एक्सपर्ट हैं। वे संतानहीनता वाले कपल्स का इलाज करती है। वे कहती हैं कि इस चैंपियनशिप के लिए मैंने उन कपल्स को याद कर अपने अंदर हिम्मत जुटाई कि किस तरह वह संतान की कमी को महसूस करते हैं और सालों तक महिलाएं दर्द सहन करती हैं। इसलिए मेरा भी मन इसके लिए मजूबत हुआ।

तैराकी नहीं आती थी, पानी से डर लगता था

45 साल की प्रिया बताती हैं कि मैं सुबह चार बजे उठकर इस चैंपियनिशप की तैयारी करती थी। स्मार्टवॉच की मदद से दौड़ने की स्पीड, हार्ड का डेटा, साइकिल की स्पीड के हिसाब से वर्कआउट करती थी। इसके लिए कोच फोन से मदद करते थे। वे बताती हैं कि असल में मुझे तैराकी नहीं आती थी। पानी से डर लगता था। इसी साल पांच महीने पहले जुलाई में तैराकी सीखी। कुछ माह से बड़ा तालाब में इस चैंपियनिशप के लिए 1900 मीटर की तैराकी का अभ्यास किया। जिसके बाद पहली बार गोवा के समंदर में तैराकी की और 57 मिनट में टास्क पूरा किया।

स्कूल और कॉलेज में भी खेल से दूर रही

वे बताती हैं कि पेशे से डॉक्टर हूं। इसलिए कभी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भाग नहीं ले सकी। स्कूल और कॉलेज में भी खेल से दूर रही। तीन साल पहले अभिनेता मिलिंद सोमन ने आयरमैन कंपलीट किया था। उनसे मुझे प्रेरणा मिली। और इसकी तैयारी करने लगी। इसके बाद तीनों एक्टिविटी को सीखी। भोपाल में साइकिलिंग से 200 किमी तक की राइडिंग करती थी। इसके साथ ही वन विहार में दौड़ लगाती थी। इसके लिए हिल्स में साइकिलिंग और दौड़ने की प्रैक्टिस की।

Related Articles

Back to top button