ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
मनोरंजन

Gadar 2: गदर 2 में हुई नाना पाटेकर की एंट्री जानिए किस भूमिका में नजर आएंगे एक्टर

 साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘गदर 2’ को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज से पहले दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तारा और सकीना की लव स्टोरी में ‘नाना पाटेकर’ की भी एंट्री होने जा रही है। फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हो रहे हैं। अब इसके साथ ये सवाल उठ रहा है कि आखिर नाना पाटेकर किसी रोल में दिखाई देंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर नाना पाटेकर गदर 2 में किसी भूमिका में होंगे।

इस भूमिका में नजर आएंगे नाना पाटेकर

दरअसल नाना पाटेकर इस फिल्म में एक्टिंग करते नजर नहीं आएंगे। एक्टर किसी किरदार में नहीं, बल्कि अपनी आवाज के जरिए गदर 2 में होंगे। वे इस फिल्म में अपना वॉइस ओवर देते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाना पाटेकर ने गदर 2 के लिए वॉइस ओवर किया है और फिल्म में अपनी दमदार आवाज के साथ उपस्थिति दर्ज कराई है। नाना की आवाज फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को गदर 2 से रूबरू कराएगी। तरण आदर्श ने एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें नाना पाटेकर डबिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा नाना पाटेकर ने गदर 2 के लिए वॉइस ओवर किया। नाना पाटेकर ने गदर 2 के लिए अपनी आवाज दी है। नाना का वॉइस ओवर फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को गदर 2 से परिचित कराएगा।

ओम पुरी ने किया था गदर का वाॅइस ओवर

बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई गदर फिल्म में ओम पुरी ने अपनी आवाज दी थी। अब वे इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी जगह इस बार नाना पाटेकर इस भूमिका को निभाते नजर आएंगे। वहीं गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी समय अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी रिलीज होगी। गदर 2 को लेकर फैंस में काफी बज बना हुआ है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और गौरव चोपड़ा जैसे सितारे नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button