ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

मादक पदार्थों के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस

मंडला। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एक पुरुष से स्मैक और एक महिला से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मंडला एसडीओपी अश्विनी कुमार ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली को सूचना मिली थी कि राहुल बंजारा नाम का व्यक्ति एवं एक महिला अवैध मादक पदार्थ स्मैक और गांजा अवैध रूप से विक्रय करने के लिए रखे हुए है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर राहुल बंजारा निवासी तिलक वार्ड जिला मंडला से करीब 10 ग्राम स्मैक और नकदी 15 हजार 125 रुपये जब्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

महिला आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो अवैध मादक गांजा और 20 हजार 110 रुपये जब्‍त किए गए। दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध पूर्व से अवैध रूप से मादक पदार्थों का विक्रय करने के संबंध में एवं अन्य अपराध पंजीबद्ध हैं।

नशे का खात्मा एवं स्मैक, गांजा, हेरोइन , नशीले इंजेक्शन इत्यादि अवैध मादक का कारोबार करने वाले अपराधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए जिले में “आपरेशन क्लीन स्वीप“ चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत ड्रग्स की तस्करी, व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना प्रदान करने के लिए मंडला पुलिस द्वारा नारकोटिक्स हेल्पलाइन मोबाइल नम्बर 75876 44166 जारी किया गया है।

इस नंबर पर किसी भी समय कॉल या व्हाट्सएप पर नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों से संबंधित सूचनाएं आमजन द्वारा पुलिस को दी जा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button