ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

सात साल की बच्ची को पढ़ाई के लिए कलेक्टर ने दी 10 हजार रुपये की सहायता राशि

भोपाल। एक सात साल की बच्ची को पढ़ाई के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। दरअसल उसके स्वजन पढ़ाई कराने में सक्षम नहीं थे उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। इसी वजह से वह कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर आशीषसिंह से मदद के लिए गुहार लगाने पहुंचे थे। कलेक्टर ने उनकी गुहार सुनने के बाद यह मदद पहुंचाई है। जनसुनवाई में 100 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई हैं।कलेक्टर ने प्राप्त हुए आवेदन को संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही इस संबंध में आवेदकों को भी सूचना देने के लिए भी निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने दो परिवारों को पहुंचाई आर्थिक मदद

कलेक्टर आशीष सिंह ने जनसुनवाई में दो परिवारों को रेडक्रास के मद से आर्थिक मदद की। मानवता और सहृदयता का परिचय देते हुए कलेक्टर ने जनसुनवाई में महेश वर्मा के आवेदन पर उनकी बेटी की पढ़ाई के लिए रेडक्रास से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। महेश वर्मा ने आवेदन किया था कि उनकी बेटी मदर टेरेसा स्कूल कोलार में कक्षा पांचवीं में पढ़ती है और बच्ची की ड्रेस, स्कूल, बैग किताबें खरीदने के लिए उसके पास पैसा नहीं है। इसके लिए उसे आर्थिक सहायता दी जाए। वर्तमान में पढ़ाई के लिए रेडक्रास से 10 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी गई।

एक अन्य आवेदन पर कलेक्टर आशीष सिंह ने जरूरतमंद परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। नरेंद्र देव नगर निवासी शांति सूर्यवंशी के पति विकलांग हैं वह लकवा ग्रस्त हैं उनके परिवार की आजीविका के लिए कोई विशेष साधन नहीं है घरों में काम करके घर का खर्च चला रही हैं। अभी कुछ दिनों से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति एकदम बिगड़ गई है इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया था आवेदन पर कलेक्टर ने तुरंत ही रेडक्रास से पांच हजार रुपये की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button