ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

चिप वाला पेनकार्ड बनाने का झांसा देकर एसीसीएल कर्मी से 11 लाख की ठगी

कोरबा। चिप वाला पेनकार्ड बना कर देने की आड़ में धोखा देकर लिए गए दस्तावेजों के सहारे एसईसीएल कर्मी से 11 लाख की ठगी कर ली गई। भक्तू दफाई थाना बांकीमोंगरा निवासी केशव प्रसाद एसईसीएल बलगी में बीसीएम के पद पर नौकरी करता है। उसने आरोप लगाते हुए कहा की दीपक दास पिता कार्तिक दास निवासी प्रेमनगर कुसमुण्डा के द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी की गयी है।

केशव प्रसाद पिता केजूराम 59 साल ने बताया कि उसके बड़े पुत्र शेखर कुमार से दीपक दास की जान-पहचान एवं दोस्ती हो जाने के कारण उसका घर आना-जाना लगा रहता था। कुछ दिन बाद घर के बगल में एक किराये का मकान लेकर अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहने लगा उसने बताया की वह प्रेमनगर क्षेत्र में च्वाईस सेंटर का काम करता हैं।

पीड़ित केशव प्रसाद का पेनकार्ड पुराना बिना चिप का कागज वाला होने से उसने दीपक दास को पेनकार्ड नया चिपकार्ड वाला बनवाने के लिए बोला। दीपक दास ने सितम्बर 2021 में पेन कार्ड नया बनवाने के नाम से पीड़ित का बैंक पासबुक, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज सहित मोबाईल सिम को ले लिया।

ज्यादा जानकारी नहीं होने से उसके कहे अनुसार पीड़ित ने उसे सब दे दिया। आरोप लगाया गया हैं की इन दस्तावेजों के सहारे उसने प्रार्थी के नाम से दो, तीन कंपनियों से लगभग आठ लाख रूपये का लोन लिया तथा उक्त लोन की रकम को अन्य किसी किसी खाते में ट्रांसफर कर दिया। साथ ही बजाज फायनेंस से कुछ सामान भी खरीद लिया। साथ ही पीड़ित के बोनस, सैलरी इत्यादि की रकम को भी एटीएम मशीन से नगद निकालने की जानकारी बैंक में पता करने पर पता चली।

इस तरह उसके द्वारा लगभग 11 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गयी। धोखाधड़ी की जानकारी नवम्बर 2021 में होने पर अपना समस्त कागजात उससे वापस मांग लिया तथा संपूर्ण रकम वापस करने के लिए बोला तो टालता रहा जो आज पर्यन्त तक वापस नहीं दिया है।

गिरफ्तारी होने के बाद लिखाई गयी रिपोर्ट

बताया जा रहा हैं की दीपक दास के द्वारा प्रेमनगर के कई अन्य लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की गयी हैं। जिसकी रिपोर्ट थाने में होने पर वह पकड़े जाने के डर से फरार हो गया था फरार होने के कारण तथा रकम वापस न मिलने की आस में थाना में रिपोर्ट नहीं किया था। दीपक दास को 2-4 दिन पहले कुसमुण्डा पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी प्रार्थी को मिली तो उक्त घटना के संबंध में आवेदन दिया। फिलहाल पुलिस के द्वारा केशव प्रसाद की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button