ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
देश

लोकसभा में CAB पारित होने पर बोले आजम- ताकत के बल पर हुआ फैसला

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने पार्लिमेंट में सिटीजन अमेंडमेंट बिल पेश किये जाने पर मौजूदा सरकार पर सत्ता की ताकत का गलत  इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं इस बिल के बाद एनआरसी लाने की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर भी देश में बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के पास कारोबार नहीं है काम नहीं है।

बता दें कि आजम खान ने लोकसभा में सिटीजन अमेंडमेंट बिल पारित होने पर कहा कि ताकत के बल पर फैसला हुआ है और ताकत भी बड़ी ताकत है। अपोजिशन की तादाद कम है। अपोजिशन कितनी ही सही बात कहे पर उसकी सुनवाई नहीं होगी, लेकिन अच्छे लोकतंत्र की मिसाल यह है कि सत्ता पक्ष को अपोजिशन कि सही बात को न सिर्फ सुनना चाहिए बल्कि उसे मान लेना चाहिए। जिस सवाल पर देश आज बटा हुआ है इसी सवाल पर तो 1947 में भी बटा था। लेकिन जो लोग पाकिस्तान नहीं गए थे उनके पास पाकिस्तान जाने का रास्ता था। मुसलमानों के अलावा किसी के पास पाकिस्तान जाने का ऑप्शन नहीं था। लेकिन जो लोग उस वक्त पाकिस्तान नहीं गए वह शायद उनसे ज्यादा बड़े देश भक्त थे, जिन्हें जाने का ऑप्शन नहीं था। अब अगर उस देशभक्ति की यही सजा है तो उस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती क्योंकि लोकतंत्र में दिमाग नहीं सिर गिने जाते हैं।

वहीं सिटीजन अमेंडमेंट बिल के बाद  एनआरसी बिल की तैयारी है के सवाल पर आजम खान ने कहा इससे फायदा तो कोई बहुत ज्यादा नहीं होने वाला है। उन्होंने अपने ही अंदाज में जुगलबंदी करते हुए कहा एक बार चाइना ने अपनी आबादी के बारे में पूरी दुनिया को एक संदेश दिया था कि लोग आबादी कम करने के लिए कोशिश करते हैं और मैं आबादी बढ़ाने के लिए कोशिश करता हूं। इसलिए क्योंकि एक व्यक्ति जो एक पेट लेकर पैदा होता है वह दो हाथ और दो पैर लेकर पैदा होता है। वह क्योंकि अपने लोगों से काम लेना जानते हैं और वह उन से काम लेते हैं। यही वजह है कि चाइना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। हर फील्ड में कारोबार में मशीनरी में साइंस में टेक्नोलॉजी में फौजी ताकत है।

वहीं खान ने बताया कि आप जानकर हैरत करेंगे कि मैं जिस जमाने में चाइना गया था मुश्किल से 4 साल हुए होंगे लगता ही नहीं था कि इतनी आबादी वाले देश में इतनी सड़कें खाली क्यों हैं,क्योंकि लोग काम पर लगे हुए थे। वह सड़कों पर वेकार नहीं घूम रहे थे। सबके काम पर जाने से ही दुनिया तरक्की करती है और तब वह विचारों के साथ जीती है।

उन्होंने कहा जापान में जूते के कारखाने में स्ट्राइक हुई तो उन्होंने प्रोडक्शन नहीं रोका। बल्कि एक ही जूता बनाया जैसे 8 नंबर का जूता बनाया तो केवल दाएं पैर का बनाया, बाय का नहीं बनाया। वहीं जब हड़ताल खत्म हो गई तो उन्होंने बाय पैर का भी जूता बना दिया। इससे प्रोडक्शन लॉस नहीं होने दिया नेशनल लॉस नहीं होने दिया। आज भारत में हालात यह हैं कि लोगों के पास कारोबार नहीं है काम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button