ब्रेकिंग
Khairagarh News: खैरागढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' सफल; 12 नाबालिग बच्चों समेत 43 गुमशुदा लोगों को ख... Dantewada to Kawardha: दंतेवाड़ा और कवर्धा में भी हाईटेक फॉरेंसिक वैन शुरू; मोबाइल चोरी और साइबर क्र... Rozgar Mela 2026: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी; बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन ... Dhamtari News: धमतरी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; नीचे उतरने के ... Durg Family Suicide: दुर्ग के आर्य नगर में 4 मौतों का खुला राज; मौके से मिले 2 सुसाइड नोट, एक्स्ट्रा... BJP Mission 2028: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शुरू किया 'मिशन 2028' का आगाज; युवा, नारी और बस्तर विकास पर... Raipur Weather Update: रायपुर में पारा 45 डिग्री पार, मेकाहारा अस्पताल पहुंचे सनबर्न के रिकॉर्ड मरीज... Mahasamund News: महासमुंद में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता का बड़ा छापा; जोंक नदी से 2 चेन माउंटेन मशीनें... Bilaspur Railway Protest: रेलवे में 30 हजार पद खत्म करने का भारी विरोध; बिलासपुर में कर्मचारियों ने ... GPM News: पेंड्रारोड-गेवरा रेल लाइन निर्माण में निकले पत्थरों का अवैध धंधा उजागर; खनिज विभाग करेगा ₹...
मध्यप्रदेश

श्रावण मास के पहले सोमवार में शिवायलों में उमड़े भक्त बिल्वपत्र फूल दूध चढ़ाकर कर रहे पूजा

जावरा। श्रावण मास प्रारंभ हो गया है। श्रावण मास को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्रावण मास की शुरूआत होते ही शिवालयों में शिवभक्तों कि आवाजाही बढ़ गई है। नगर के कई शिवालयों में अनेक धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। श्रद्धालु अभिषेक, पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

बाबा भोले का मनोहारी श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन हुआ। शिवालय आकर्षक लाइटिंग से जगमगा रहे हैं। पुल बाजार स्थित जागनाथ महादेव मंदिर नगर का प्राचीन मंदिर है। नगर के कई शिवालयों में श्रावण मास महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जागनाथ महादेव मंदिर पर शिव-गौरी महिला मंडल की सदस्याओं ने श्रावण मास प्रारंभ होते ही भजन-कीर्तन का चल रहा है।

इस वर्ष श्रावण मास दो माह तक चलेगा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लेकर शिवभक्तों में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही प्रारंभ हो गई। शिवालय पहुंचकर श्रद्धालु शिवलिंग पर बिल्वपत्र, फूल, दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

इन शिवलयों में कई धार्मिक आयोजन

पिपली बाजार स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर, बोर्डियाकुआं स्थित मनकामनेश्वर मंदिर, माधवानंद आश्रम में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, गीताभवन स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर, शास्त्री कालोनी स्थित शिव-मारूति मंदिर, नया मालीपुरा स्थित मठ मंदिर, मंशापुरण हनुमान मंदिर, खारीवाल कालोनी स्थित महादेव मंदिर, बस स्टैंड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आदि सहित अन्य शिवालयों व मंदिरों पर पूजा- अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं भगवान भोले के आकर्षक श्रृंगार होंगे। शाम को महाआरती का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button