ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
देश

कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात गृहमंत्री अमित शाह ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

राजधानी दिल्ली समेत देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़, भूस्खलन आदि की वजह से तबाही मचनी शुरु हो गई है। परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक तमाम राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी हैष यानी स्थिति और खराब हो सकती है। इसे लेकर केन्द्र सरकार भी सतर्क हो गई है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से टेलिफोन पर बात की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने आपदा की स्थिति में हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के एलजी से भी बात कर बारिश की स्थिति की जानकारी ली थी।

क्या कहता है मौसम विभाग?

देश के मैदानी इलाके से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि जुलाई के पहले आठ दिनों में हुई बारिश ने देशभर में बारिश की कमी की भरपाई कर दी है। मानसून के मौसम में अभी तक कुल 243.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से दो प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत में 59 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मध्य भारत में सामान्य से चार प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 17 प्रतिशत कम बरसात हुई है। दक्षिण भारत में वर्षा की कमी 45 प्रतिशत से घटकर 23 प्रतिशत हो गई है। लगातार हो रही इस बारिश की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में अब तक करीब 20 लोगों को जान जा चुकी है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद नाथपा बांध से 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कांगड़ा में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. शिमला में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण चाबा ब्रिज बह गया। कुल्लू के कसोल इलाके में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कई कारें बह गईं हैं। मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण उसमें पंचवक्त्र मंदिर भी डूब गया है। भूस्खलन और बाढ़ की वजह से प्रदेश में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब

हरियाणा और पंजाब में जबरदस्त बारिश हो रही है। चंडीगढ़ के मोहाली में लगातार बारिश के कारण डेरा बस्सी शहर में हाउसिंग सोसाइटीज में इतना जलभराव हो गया, कि लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकलना पड़ा। डेरा बस्सी के गुलमोहर एक्सटेंशन में पानी भरने पर एनडीआरएफ ने करीब 82-85 लोगों को रेस्क्यू किया है। यहां अगले 24 घंटों तक जोरदार बारिश की संभावना है। ऐसे में कई निचले इलाकों के डूबने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के रामबन में स्थित पंथयाल में टी-5 टनल के पास सड़क बह गई जिसके बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में रविवार को लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश के कारण कठुआ और सांबा जिलों के साथ ही निचले जलग्रहण क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण वाहन दुर्घटना और मकान गिरने की घटनाओं में आठ लोगों की मृत्यु हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। कई स्थानों पर भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गए हैं जिससे आम जन-जीवन के प्रभावित होने के साथ ही चारधाम यात्रा में भी रूकावट आ रही है। लगातार बारिश के कारण गंगा सहित प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। इस वजह से नदी के किनारे बने घरों के बहने का खतरा बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button