ब्रेकिंग
CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज... Jabalpur High Court Order: श्रम आयुक्त के पास नहीं है ज्यूडिशियल पावर, हाईकोर्ट का अहम फैसला Shahdol Crime News: लग्जरी कार से नशीले कफ सिरप की तस्करी, पुलिस ने पीछा कर 2 आरोपियों को दबोचा
मनोरंजन

रिलीज हुआ शाहरुख खान की जवान का शानदार प्रीव्यू डबल रोल में नजर आए एक्टर

शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में जवान फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया है। जिसे देख सभी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। प्रीव्यू देखकर कहा जा सकता है कि जवान में शाहरुख का किरदार काफी खूंखार होने वाला है। फिल्म के पोस्टर्स को देख अंदाजा लगाया जा रहा था कि दनान एक्शन पैक्ड फिल्म होगी। पोस्टर्स में शाहरुख बैंडएज और पट्टियों में लिपटे दिखाई दे रहे थे। अब प्रीव्यू में सलमान का लुक लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

रिलीज हुआ जवान का प्रीव्यू

हाल ही में रिलीज हुए जवान के प्रीव्यू में शाहरुख जबरदस्त डायलॉग बोलते नजर आएंगे। प्रीव्यू में शाहरुख का एक्शन पैक्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से साबित हो गया कि शाहरुख जब भी विलेन के किरदार में नजर आते हैं तो हीरो टिक नहीं पाते। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी दिखाई दे रही हैं। वे इस प्रीव्यू में लाल साड़ी में एक्शन करती नजर आ रही हैं। वहीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रही हैं। बता दें कि जवान फिल्म का एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है

डबल रोल में नजर आए शाहरुख

फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा नयनतारा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। फिल्म करीब 220 करोड़ के बजट में बनी है। इस फिल्म को अन्य भाषाओं में पैन इंडिया में रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख की फिल्म जवान के प्रीव्यू के बाद सीधा ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 12 जुलाई को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो सकता है। ये फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 7 सितंबर को रिलीज

Related Articles

Back to top button