ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
व्यापार

IPO बाजार में बढ़ेगी हलचल, Prasol Chemicals ने Sebi से मांगी ऑफर लाने की इजाजत

Speciality chemical कंपनी Prasol Chemicals ने सेबी के पास IPO लाने के लिए प्रारंभिक दस्‍तावेज जमा कराए हैं। कंपनी का मकसद इस ऑफर से 800 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी मंजूरी के बाद ऑफर लॉन्‍च करेगी ।

नई दिल्‍ली, पीटीआइ । फाइनेंशियल ईयर 2023 में कैपिटल मार्केट में हलचल तेज होने वाली है। क्‍योंकि अलग-अलग सेक्‍टर की कंपनियां बाजार नियामक सेबी के पास IPO (Initial Public offer) लाने के लिए दस्‍तावेज जमा कर रही हैं। अब स्‍पेशियलिटी केमिकल कंपनी Prasol Chemicals ने सेबी के पास 800 करोड़ रुपये के IPO के प्रारंभिक दस्‍तावेज जमा कराए हैं। इस ऑफर में 250 करोड़ रुपये के ताजा शेयर होंगे और 90 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी साथ में आएगा।

Draft red herring prospectus (DRHP) के मुताबिक कंपनी बाद में 50 करोड़ रुपये का इश्‍यू भी प्‍लान कर सकती है। बाजार के सूत्रों के मुताबिक कंपनी 700 से 800 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्‍यू से जुटने वाली रकम का इस्‍तेमाल कर्ज के निपटारे और कारोबार के विस्‍तार में होगा। इसके साथ ही फंड का इस्‍तेमाल दूसरे काम में भी होगा।

क्‍या करती है कंपनी

Prasol Chemicals अपनी स्‍थापना के बाद से ही एसीटोन और फॉसफोरस डेरिवेटिव्‍स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग से जुड़ी है। कंपनी ने अपने कारोबार का विस्‍तार भी किया है। उसे खुद को छोटी कंपनी से बड़े बिजनेस हाउस में डाइवर्सिफाइ किया है। उसके पोर्टफोलियो में शामिल कई एसिटोन और फासफोरस डेरिवेटिव्‍स का इस्‍तेमाल फार्मा और दूसरी कंपनियां करती हैं। होम और पर्सनल केयर प्रोडक्‍ट्स मसलन सनस्‍क्रीन, शैंपू, फ्लेवर, फ्रैगरेंस और डिस्‍इंफेक्‍टेंट में भी इसके एसिटोर और फासफोरस का इस्‍तेमाल होता है।

कंपनी के वित्‍तीय परिणाम

दिसंबर 2021 में खत्‍म नौ माह की अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 50 करोड़ रुपये रहा था। कारोबारी साल 2021 और 2020 में यह आंकड़ा क्रमश: 25 करोड़ और 37 करोड़ रुपये था। इस दौरान उसका राजस्‍व 626.93 करोड़ रुपये रहा। जबकि इससे पहले के वित्‍त वर्षों में यह आंकड़ा 595.54 करोड़ रुपये और 531.24 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के बुक रनिंग लीड मैनेजरों में JM Financial और DAM Capital Advisors शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button