ब्रेकिंग
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर! माना एयरपोर्ट पर पारा 45 डिग्री पहुंचा, रायपुर ... Bilaspur Court Decision: बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कड़ी सजा; कोर्ट का बड... Bilaspur Cyber Crime: बिलासपुर में म्यूल अकाउंट का बड़ा भंडाफोड़; 5-10 हजार में छात्रों-मजदूरों के ब... Raipur Crime News: रायपुर के कमल विहार में होटल की व्हाट्सएप चैट वायरल; युवतियों के फोटो भेजकर सौदेब... Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर... Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का चिरमिरी में औचक दौरा; खाद वितरण में गड़बड़ी पर दो बड़े अधिक... Balodabazar: बारनवापारा में जंगली गौर (बायसन) का आतंक; हमले में एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर रूप से घ...
मध्यप्रदेश

पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को आन द स्पाट एडमिशन सीएलसी का चरण शुरू

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के गैर व्यवसायी पाठ्यक्रम में कम सीटें भरने की वजह से विद्यार्थियों को अब पहले आओ पहले पाओ और स्पाट एडमिशन की दर्ज पर प्रवेश देने की व्यवस्था रखी है। नान सीईटी के अंतर्गत विभागों में सीएलसी राउंड चल रहा है।

स्कूलों आफ इलेक्ट्रोनिक्स से संचालित एमएससी इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्प्युनिकेशन के लिए शनिवार से तीन दिन प्रवेश प्रक्रिया रखी है, जिसमें बीएससी इलेक्ट्रोनिक, आइटी, कम्प्युटर साइंस, फिजिक्स के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक छात्र-छात्राओं को अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी, डीडी लेकर पहुंचना है।

आज मिलेगा दाखिला

स्कूल आफ कम्प्युटर साइंस ने एमएससी कम्प्युटर साइंस व इंर्फोमेशन टेक्नोलाजी और पीजीडीसीए कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया रखी है। सोमवार यानी 10 जुलाई को स्पाट एडमिशन रखे है। विद्यार्थियों को 10वीं-12वीं, बीएससी की अंकसूची में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। बाकी दस्तावेज की फोटो कापी जमा करना है। एमएससी में 45 और पीजीडीसीए में 40 प्रतिशत सीटें खाली है, जिसमें सामान्य, एसटी-एससी और ओबीसी है।

25 जुलाई में डी-फार्मा

फार्मेसी विभाग से संचालित डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी-फार्मा) में काउंसिलिंग रखी है। 30 सीटों वाले कोर्स में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 20 जुलाई तक पंजीयन करवा सकते है। सामान्य और ओबीसी वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी है। जबकि एसटी-एससी वाले विद्यार्थियों से 400 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। प्राप्त आवेदन के आधार पर विद्यार्थियों की मेरिट बनाई जाएगी।

फिर छात्र-छात्राओं को सीटें आवंटित की जाएगी। 25 जुलाई को फार्मेसी विभाग में काउंसिलिंग रखी है। फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित और बायोलाजी से 12वीं करने वाले विद्यार्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र है। 62 हजार रुपये प्रति वर्ष फीस रखी है।

Related Articles

Back to top button