ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

सदन में अधीर रंजन का विवादित बयान, मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की तरफ बढ़ा भारत

नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया है। अधीर रंजन चौधरी महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपरोध को लेकर सरकार घेर रहे थे लेकिन विवादित बयान देकर वे खुद ही घिर गए। रंजन ने महिला अपराध पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भारत ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है। चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान में कठुआ से उन्नाव तक हर दिन एक के बाद एक सामूहिक रेप की घटना और पीड़िताओं को जलाने की घटनाएं घटती हैं। रोजाना 106 रेप की घटनाएं होते हैं।

10 में से 4 नाबालिग होती हैं। 4 घटनाओं में से सिर्फ में 1 सजा मिलती है। हमारे सदन में उन्नाव पर चर्चा हुई है, लेकिन झुलसी हुई उस महिला की मौत हो गई। हम सब शर्मिंदा हैं। चौधरी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है प्रधानमंत्री जो हर मुद्दे पर बोलते हैं, इस मुद्दे (महिलाओं के खिलाफ अपराध) पर चुप हैं। ‘भारत धीरे-धीरे मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया की ओर बढ़ रहा है। यह पहला मामला नहीं है जब रंजन ने इस तरह का कोई विवादित बयान दिया हो। हाल ही में उन्होंने संसद में एक बहस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ कह दिया था, जिस पर काफी हंगामा हुआ था और उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

राहुल गांधी ने भी भारत को बताया रेप कैपिटल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताया था। राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत दुनिया का रेप कैपिटल बन गया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इशारों में उन्हें नसीहत दी थी कि देश को इस तरह बदनाम करना ठीक नहीं है लेकिन सोमवार को राहुल ने झारखंड में रैली के दौरान फिर से अपने बयान को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button