ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

सावन मास का पहला सोमवार सुबह छह बजे से मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगने लगा तांता

भोपाल। सावन महीने का पहला सोमवार आज है। इसे लेकर शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के श्री बड़वाले महादेव, गुफा मंदिर, श्री मुक्तेश्वर महाकाल, भोजपुर मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता सुबह छह बजे से लगना शुरू हो जाएगा। भगवान शिवजी के अभिषेक किए जाएंगे। लालघाटी गुफा मंदिर, श्री बड़वाले महादेव मंदिर कायस्थपुरा व अन्य शिव मंदिरों में फूलों से भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। श्री बड़वाले महादेव मंदिर में 59 दिवसीय श्रावण महोत्सव के तहत प्रथम सावन सोमवार को दो क्विंटल फूलों से होगा। बाबा री बटेश्वर का भव्य अलौकिक श्रृंगार, जिसमें रजनीगंधा, गेंदे के फूल दो प्रकार के गुलाब एवं मथुरा से विशेष मोगरा मंगाया गया है। संध्या गूगल आरती विशेष डमरु दल के साथ, झांझर, नगाड़े, मंजीरे के साथ महाआरती की जाएगी। रविवार को मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा साफ-सफाई की गई। बाबा श्री बटेश्वर का श्रृंगार शिवजी के भक्त आनलाइन भी इंटरनेट मीडिया के जरिए देख सकेंगे। सावन माह का समापन 30 अगस्त को होगा। इस बीच 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। अधिकमास संक्रांति रहित होता है, इसलिए सावन लगभग दो माह का रहेगा।

इधर बाबा बर्फानी धाम के होंगे दर्शन

शहर के अशोका गार्डन स्थित सुभाष कालोनी के मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में सावन माह के दो महीने लगातार पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. राकेश चतुवेर्दी ने बताया कि चार जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास व अधिकमास में लगातार दो माह तक पार्थिव शिवलिंग बनाए जाएंगे। पूजन-अर्चन व अभिषेक के बाद हर विसर्जन किया जाएगा। बारह ज्योतिलिंर्गों का निर्माण होगा। हर सोमवार को विशेष व बड़े आकार के पार्थिव शिवलिंग की प्रतिमा बनाई जाएगी। बिल्व पत्र, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम में पूरी कालोनी वासी एक साथ सुबह 8 बजे से मंदिर प्रांगण में आकर शिवलिंग निर्माण करेंगे। 10 बजे से अभिषेक प्रारंभ होगा व शाम को प्रतिदिन विसर्जन किया जाएगा। मंदिर समिति ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति मंदिर में भोलेनाथ का विशेष अभिषेक कराना चाहते हैं वे मंदिर समिति से संपर्क कर सकते हैं।

कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।

गोविंदुपरा श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में समाज का 45 वां वार्षिक आमसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को चुका है। आमसभा के पूर्व भगवान श्री पशुपतिनाथ जी का पूजन अर्चन किया गया। श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि आम सभा में सर्वसम्मति से 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच कावड़ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button