ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
देश

झुलसाती गर्मी के बीच आई राहत की खबर, दिल्ली में बारिश और ठंडी हवा चलने की संभावना

नई दिल्लीः दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार शाम से ठंडी हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने अनुमान जताया कि दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी तथा गरज के साथ बिजली कड़केगी। उन्होंने बताया कि शहर का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ठंडी हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली कड़कने से तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button