ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

बिजली सब्सिडी में सालभर में साढ़े आठ सौ करोड़ से ज्यादा खर्च

इंदौर। उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी पर ही सालभर में साढ़े आठ सौ करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए गए हैं। यह राशि सिर्फ पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की है। चुनावी वर्ष में आंकड़ें जारी किए गए हैं। इस बीच अब भी उपभोक्ताओं की शिकायत बढ़े हुए बिलों को लेकर बनी हुई है। एक वर्ष के दौरान औसत 47 लाख उपभोक्ताओं को 8792 करोड़ रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई गई है। जारी वित्तीय वर्ष में यह सब्सिडी की राशि करीब 9200 करोड़ रुपये की प्रस्तावित हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के आदेशानुसार प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इंदौर जिले में सबसे ज्यादा साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी का लाभ दिया गया है। कंपनी क्षेत्र में कुल 47.49 लाख उपभोक्ताओं को औसतन वर्षभर सब्सिडी का लाभ दिया गया है।

प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि कंपनी स्तर पर गृह ज्योति योजना में औसत 33.21 लाख उपभोक्ताओं को 1699 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। इसी तरह अजा, जजा वर्ग के पात्र 4.65 लाख उपभोक्ताओं को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली दी गई, जिस पर 2463 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। इसी तरह किसान ज्योति योजना के तहत 9.46 लाख किसानों को 4357 करोड़ रुपये की, 10 एचपी से ऊपर की मोटर वाले 9865 किसानों को 144 करोड़ रुपये की, उच्चदाब कनेक्शन से संबद्ध 37 उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 102 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदेश शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि इसी तरह पावर लूम इकाइयों के 4733 संचालकों को 23 करोड़ रुपये की, ग्राम पंचायत, नगर परिषदों को स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए 1316 कनेक्शनों पर 2.30 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि शासन आम लोगों के जीवन को सरल बनाने, बिल का भार कम करने एवं जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। कंपनी क्षेत्र में मुख्यालय, रीजन, जिले स्तर पर प्रत्येक पात्र को सब्सिडी उपलब्ध कराने की सतत समीक्षा की जाती है। सब्सिडी मिलने का फीडबैक भी लिया जाता है।

Related Articles

Back to top button