ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मनोरंजन

ओएमजी 2 में क्यों नहीं नजर आए परेश रावल जानिए आखिर क्या है वजह

OMG 2: हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ का टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म ओह माय गाॅड का सीक्वल है। ओह माय गाॅड में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में परेश रावल नजर आए थे। लेकिन इस बार परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। ओएमजी 2 का टीजर लोगों को काफी पसंद आया है, लेकिन वे परेश रावल को काफी मिस कर रहे हैं। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

OMG 2 पर परेश रावल ने कही ये बात

दर्शक इस बात को जानना चाहते हैं कि आखिर ‘ओएमजी 2’ में परेश रावल को क्यों नहीं लिया गया। बता दें कि जब ओह माय गाॅड 2 की अनाउंसमेंट की गई थी तब एक इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने कहा था ‘मुझे कहानी अच्छी नहीं लगी और इसलिए मैं इस फिल्म से नहीं जुड़ा। मेरे लिए कोई भी सीक्वल बनाना, मुझे एक कैरेक्टर के नाते मजा नहीं आ रहा तो मैंने बोला मैं नहीं करूंगा। उन्होंने आगे ये भी कहा था कि मेरे लिए कोई और सीक्वल बनाना।’ फिल्म के टीजर में आस्तिक और नास्तिक के साथ-साथ भगवान में आस्था रखने पर भी चर्चा की गई है। पूरे टीजर में भगवान शिव के बारे में बताया गया है।

यौन शिक्षा पर आधारित होगी फिल्म

बता दें कि ओह माय गाॅड के पहले पार्ट में भगवान कृष्ण के बारे में बताया गया था। वहीं अब दूसरे पार्ट में फिल्म की कहानी शिव जी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का सब्जेक्ट यौन शिक्षा पर आधारित होगा। फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा होगी। ओह माय गाॅड 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button