ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...
विदेश

ट्रंप पर डेमोक्रेट्स का हमला, बताया- राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए है ‘खतरा’

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए स्‍पष्‍ट तौर पर खतरा बाते हुए डेमोक्रेट्स ने सोमवार को उनके महाभियोग के लिए अपना मामला पेश किया। डेमोक्रेट ने ट्रंप के खिलाफ औपचारिक तौर पर आरोपों को तैयार कर लिया है।

संसद की न्यायिक समिति के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान विपक्षी डेमोक्रेट्स और ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पक्ष रखा। डेमोक्रेट्स ने जहां ट्रंप को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए स्पष्ट खतरा करार दिया। वहीं रिपब्लिकन ने ट्रंप पर लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए उसे राजनीति से प्रेरित बताया।

ट्रंप द्वारा यूक्रेन से राजनीतिक मदद मांगने को लेकर व्हिसलब्‍लोअर की जांच की बात सामने आने के चार माह बाद डेमोक्रेट्स ने कहा कि ट्रंप द्वारा घूसखोरी, सत्‍ता का दुरुपयोग करने के ढेर सारे सबूत मौजूद है। डेमोक्रेट्स ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को फोन कर राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन के खिलाफ जांच के लिए दबाव बनाया था।

डेमोक्रेट्स के वकील डेनियल गोल्डमैन ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप का किसी देश पर चुनाव जीतने और धोखा देने में मदद के लिए दबाव बनाना, निश्चित तौर पर हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।’ आरोप को खारिज करते हुए शीर्ष रिपब्लिकन नेता डग कॉलिंस ने कहा, राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेट्स का यह कदम महज प्रचार पाने का तरीका है। यह केवल राजनीति है। ट्रंप ने खुद भी इस जांच को ‘फर्जी’ बताकर इसकी आलोचना की है। लेकिन डेमोक्रेट्स का मानना है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सुबूत हैं कि ट्रंप ने अपने निजी राजनीतिक हितों को देश पर तरजीह दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button