ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

कश्‍मीर में बहाल हो सामान्‍य हालात, भारत में EU के राजदूत उगो अस्‍तुतो

नई दिल्‍ली। भारत में यूरोपियन यूनियन के राजदूत उगो अस्‍तुतो (Ugo Astuto) ने मंगलवार को कश्‍मीर के वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर की। गत अगस्‍त माह में जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने व उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से ही वहां के हालात खराब हैं। अस्‍तुतो ने इसपर चिंता जाहिर करते हुए कहा, ‘अपनी सरजमीं से पनपने वाले आतंकियों के खिलाफ पाकिस्‍तान को जरूर कार्रवाई करनी चाहिए। अगस्‍त से अब तक कश्‍मीर को लेकर हमारे रवैये में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। द्विपक्षीय जरिए से भारत और पाकिस्‍तान के बीच वार्ता और कश्‍मीर में कम्‍युनिकेशन के साधनों को बहाल करने पर पर हमने जोर दिया है।‘

अस्तुतो ने कहा कि यूरोपीय संसद के सदस्यों (एमईपी) का कश्‍मीर दौरा यूरोपीय संघ के नीतिगत फैसलों की अभिव्यक्ति नहीं है। अस्तुतो ने कहा, ‘हम कश्मीर को लेकर चिंतित हैं, वहां सामान्य हालात बहाल करना आवश्यक है।

वहीं नागरिकता संशोधन विधेयक पर अस्तुतो ने कहा कि समानता का सिद्धांत भारतीय संविधान में शामिल है और इसलिए इसका सम्‍मान किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button