ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

कांग्रेस की हिजाब से पक्की यारी तिलक से तगड़ा बैर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा

भोपाल। आगर-मालवा जिले के डोंगरगांव में कांग्रेस के पूर्व विधायक वल्लभ अंबावतिया के स्कूल ‘जय किसान’ में तिलक लगाकर आने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं देने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरते हुए तीखा हमला बोला है।

प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि हिजाब से पक्की यारी, तिलक से तगड़ा बैर, फिर उजागर हुआ कांग्रेसियों के मन का हिंदू विरोधी जहर। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

सिसोदिया ने कहा कि संयोग देखिए, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिस पूर्व कांग्रेसी विधायक के स्कूल जय किसान में सभा की थी, वहां छात्रों को तिलक लगाने पर बैन किया जा रहा है और उनका मुंह धुलाकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। राहुल गांधी जी, ये कैसा भारत जोड़ गए हैं।

जहां एक ओर भारत जोड़ो यात्रा के बाद डोंगरगांव स्कूल में तिलक लगाकर आने वाले हिंदू छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, वहीं मुंबई के कांग्रेस विधायक जिशान सिद्दिकी स्कूल में हिजाब पहनकर आने वाली छात्राओं को महंगे मोबाइल भेंट कर रहे हैं।

चुनाव आते ही कांग्रेसी मंदिर-गुरपद्वारा जाने लगते हैं, जनेऊ और तिलक लगाकर हिंदुओं का हितैषी होने का झूठा ढोंग रचने का प्रयास करते हैं, लेकिन असल में यह उनका मूल चरित्र नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button