ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

सड़क पर गुब्बारा बेच रहे बच्चे को नुसरत जहां ने लगाया गले, KISS करते हुए शेयर की फोटो

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लगभग हर रोज़ नुसरत अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करती हैं। हाल ही में नुसरत ने अपने इंस्टा पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं जिनकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक छोटे बच्चे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे वो खूब प्यार कर रही हैं।

नुसरत ने बच्चे के साथ तीन फोटो शेयर की हैं। पहली तस्वीर में नुसरत बच्चे को किस कर रही हैं और बाकी दोनों तस्वीर में उन्होंने उसे गले लगा रखा है। अब हम आपको बताते हैं कि नुसरत की इन फोटोज़ की चर्चा क्यों हो रही है। दरअसल, एक्ट्रेस ने जिस बच्चे को गले लगा रखा वो सड़क पर गुब्बारा बेचने वाला बच्चा है। फोटो शेयर करते हुए नुसरत ने बच्चे  के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘गुब्बारे बेच रहे इस डेढ़ साल के बच्चे ने मेरा वीकेंड स्पेशल बनाया, जो गुब्बारों से भी कहीं ज्यादा कलरफुल और प्यारा है।’ नुसरत की इस फोटो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कोई नुसरत की सराहना कर रहा है तो कोई उन्हें फेक बता रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले नुसरत को डस्ट एलर्जी की वजह से छोटा सा अस्थमा अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें जांच के लिए कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि एक दो दिन बाद ही उनकी तबीयत में सुधार हो गया था और उन्हें डिस्चार्च कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button