ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्... Madhya Pradesh Tribal Protest: एमपी में आदिवासी मकान टूटने के मामले पर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री मोह... Raipur News: नीदरलैंड से 7200 किलोमीटर का सफर तय कर रायपुर पहुंची बेटी, मां की तलाश में जुटी मार्मिक... Vaibhav Suryavanshi Warning to Paparazzi: “रील के चक्कर में ठुक जाओगे”, युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी... Yes Bank AT-1 Bond Case: यस बैंक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले म... Delhi High Court on CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कनॉट ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में बारिश... Delhi CJP Protest Traffic Advisory: कनॉट प्लेस में CJP के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जा... Election Commission SSR Update: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR) की घोषणा क... Space Mirror Technology: अंतरिक्ष से रात में धरती पर चमकेगी सूरज की रोशनी, अमेरिकी कंपनी ने भारत की ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के पंकज कुमार जैन बीएसएफआई के सीनियर संयुक्त सचिव चुने गए

भोपाल। बेसबाल साफ्ट बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव रोहतक हरियाणा में आयोजित हुए। इसमें एलएनसीटी विश्वविद्यालय के खेल निदेशक पंकज कुमार जैन को फेडरेशन का सीनियर ज्वाइंट सेक्रेट्री चुना गया। वही प्रदेश के सचिव सत्येंद्र सिंह सिवाच को एग्जीक्यूटिव कमेटी का सदस्य चुना गया है। आम सभा की बैठक में देशभर के 25 प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एसएस सांगवान ने बताया कि डॉक्टर जोगिंदर सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, इसके अतिरिक्त राजस्थान के डॉ अनूप अस्थाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि हिमाचल प्रदेश के मनोज कोहली को महासचिव बनाया गया इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के सुधीर महेंद्रु उत्तराखंड के बीपीएस राणा असम के डीडी कांड खोंड, हरियाणा के राजीव दलाल व ओंकार सिंह सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए, कोषाध्यक्ष जम्मू कश्मीर के फिदा हुसैन, संयुक्त सचिव पंजाब के प्रमोद, छत्तीसगढ़ की तरन्नुम खान बिहार के राजकुमार, चंडीगढ़ के मोहित बरसाल एवं हरियाणा के अशोक परमार बने। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर जोगिंदर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि बेसबाल साफ्टबाल पूरी दुनिया के शीर्ष लोकप्रिय खेलों में से एक है यही खेल विश्व के लगभग 170 देशों में खेला जाता है, सितंबर माह में मेक्सिको में आयोजित लीग में भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी। पंकज कुमार जैन एवं सत्येंद्र सिंह सिवाच को मध्य प्रदेश बेसबॉल सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ अनुपम चौकसे, कुलाधिपति एलएनसीटी विश्वविधालय जय नारायण चौकसे, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डा अशोक राय, वाइस चांसलर प्रो एन के थापक, रजिस्ट्रार डा अजीत सोनी, ओएसडी डा सुनील सिंह,अबरार अहमद शेख देवास, अर्जुन मालवीय बुधनी,हरपाल सिंह राजपूत ओबैदुल्ला गंज,प्रेम आले इंटरनेशनल खिलाड़ी इंदौर,शांतनु पांडे,महेश सोंधिया,सतीश बिल्लौर नर्मदापुरम,अमित सिंह मुल्ताई आदि ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button