ब्रेकिंग
Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक... Indore MP Congress News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला; जिला स्तर पर उठेगा... BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ...
देश

पटेल अगर मोदी जी से‍ मिलेंगे तो काफी नाराज होंगे, जब पंचलाइनों से सांसदों ने एक-दूसरे से कही दिल की बात

संसद ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है। राज्यसभा ने बुधवार को विस्तृत चर्चा के बाद इस विधेयक को पास कर दिया।

सदन ने विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने के विपक्ष के प्रस्ताव और संशोधनों को खारिज कर दिया। विधेयक के पक्ष में 125 मत पड़े जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है। वहीं सुबह जब बिल को राज्यसभा में पेश किया गया तो सत्ता पक्ष और विपक्ष में काफी बहस हुई। वहीं दोनों तरफ से पंचलाइनों का भी इस्तेमाल किया गया जो काफी चर्चा में रही हैं।

  • 1. आप चाहते क्या हैं? पूरी दुनिया से मुसलमान यहां आएं और उन्हें हम नागरिक बना दें… देश कैसे चलेगा?: अमित शाह
  • 2. अगर पाकिस्‍तान की भाषा हमें मंजूर नहीं है तो पाकिस्‍तान को समाप्‍त करें, हमारे देश में मजबूत सरकार है। देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वालों, आप जिस स्कूल के स्टूडेंट्स हो, हम मास्टर हैं वहां के… और हमारे स्‍कूल के हेडमास्‍टर बाला साहब ठाकरे थे, अटल जी थे, श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी थे, मैं उन सबको मानता हूं।: शिवसेना नेता संजय राउत
  • 3. यहां पुर्नजन्‍म पर विश्‍वास किया जाता है। सरदार पटेल अगर मोदी जी से‍ मिलेंगे तो काफी नाराज होंगे. गांधी जी का चश्‍मा सिर्फ विज्ञापन के लिए नहीं है।: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा
  • 4. अगर कहीं स्‍वर्ग है और वहां CAB के बाद जिन्‍ना अगर महात्मा गांधी से मिलेंगे तो कहेंगे, मुबारक हो आपके यहां इजराइल हुआ है।: आरजेडी के मनोज झा
  • 5. मुसलमान नहीं डरता है आपसे, जुरासिक रिपब्लिक बनाया जा रहा है देश को। अंत में दो डायनासौर ही बचेंगे।: कपिल सिब्बल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button