ब्रेकिंग
Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान Bhopal News: भोपाल में 77 लाख की सरकारी इलेक्ट्रिक कारें हुईं कबाड़, ऊर्जा विकास निगम में धूल फांक र...
देश

चंद्रशेखर का ऐलान: नागरिकता संसोधन बिल के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी भीम आर्मी

लखनऊ: तीखी बहस के बाद बुधवार को राज्यसभा में भी नागरिकता संसोधन बिल पास हो गया। इस बिल के खिलाफ देशभर में कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में लोगों ने इसका खुलकर विरोध किया और सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया।

इस बिल के खिलाफ भीम आर्मी ने भी अपना एटैंड क्लियर किया है। वीरवार को उ.प्र. की राजधानी लखनऊ पहुंचे भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि हम लोग नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हैं। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस बिल से देश की एकता को बिगडऩा चाहती है। सरकार के खिलाफ जल्द ही सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

नागरिकता संशोधन बिल के जरिए एकता बिगाडऩा चाहती है सरकार
चंद्रशेखर ने कहा कि हम लोग नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हैं। इस बिल के चलते सरकार इस देश की एकता और अखंडता को बिगडऩा चाहती है। सरकार यह सब अपनी राजनीतिक सियासत को मजबूत करने के लिए कर रही है। इससे किसी का भला होने वाला नहीं है। इस बिल के खिलाफ हम लोग एक बड़ा देशव्यापी आंदोलन करने जा रहे हैं जिसकी अगुवाई भीम आर्मी करेगी।

जल्द बनाएंगे राजनीतिक संगठन 
चंद्रशेखर ने कहा कि लखनऊ उत्तर प्रदेश की सियासत का सबसे बड़ा केन्द्र है। जिस तरह प्रदेश में बहुजन संगठन कमजोर पड़ रहा है लोग जल्द एक राजनीतिक संगठन बनाने जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश के बड़े बड़े नेता शामिल होंगे। इस राजनीतिक संगठन का काम एसी में बैठना नहीं होगा बल्कि अपने लोगों की सुरक्षा और काम करना है। इसमें हमलोग कामयाब भी होंगे।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हाे रहा बड़े स्तर पर अपराध
चंद्रशेखर ने सरकार को चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर अपराध हो रहा है। अगर इसपर मुख्यमंत्री ध्यान नहीं देते तो हम लोग जल्द ही एक देश व्यापी आंदोलन करने के मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button