ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

फांसी का खौफ- निर्भया के दोषियों ने छोड़ा खाना-पीना: TV रिपोर्ट्स

नई दिल्लीः दिल्ली में 2012 में निर्भया गैंगरेप मामले में सजा-ए-मौत की सजा पाए चारों दोषियों को जल्द ही फांसी हो सकती है। वहीं टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द फांसी की खबर पर निर्भया को दोषी भी खौफ में हैं। कुछ टीवी चैनलों की खबरों के अनुसार फांसी को लेकर डरे आरोपियों ने खाना-पीना छोड़ दिया है जिससे उनका वजन भी घट गया है। रिपोर्ट के मुताबिक चारों तिहाड़ जेल प्रशासन की निगरानी में है। पुलिस अधिकारी 24 घंटे उन पर नजर बनाए हुए हैं। तिहाड़ जेल का माहौल कुछ बदला-बदला-सा है और माना जा रहै है कि यहां बंद चारों दोषियों (अक्षय, मुकेश, विनय और पवन) को फांसी की भनक लग गई है इसलिए उनमें घबराहट है।

रातभर सेल में चक्कर काटते रहे दोषी
निर्भया के तीन दोषी अक्षय, मुकेश और पवन को तिहाड़ की जेल नंबर-2 के वॉर्ड नंबर-3 के तीन सेल में रखा गया है। जबकि चौथे कैदी विनय शर्मा को जेल नंबर-4 में रखा हुआ है। आरोपी पवन को हाल ही में मंडोली जेल से यहां तिहाड़ में शिफ्ट किया गया था। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी दोषी अपने-अपने सेल में देर रात तक चक्कर काटते रहते हैं। चारों ने कल से ठीक से खाना भी नहीं खाया। किसी भी दोषी को कोई दवा नहीं दी गई है, लेकिन इन्हें तरल पदार्थ और ठोस भोजन इस तरह से दिया जा रहा है कि इनका रक्तचाप सही रहे।

जल्लाद पवन फांसी देने को तैयार
मेरठ के रहने वाले यूपी के जल्लाद पवन ने कहा कि वह निर्भया के आरोपियों को फांसी देने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनको इसके लिए कोई आदेश आया है या नहीं। लेकिन उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि अगर निर्भया केस में चारों दोषियों को फांसी दे गई होती तो हैदराबाद में दरिंदगी नहीं होती। बता दें कि पवन के दादा परदादा भी जल्लाद रह चुके हैं और दशकों से दोषियों को फांसी पर चढ़ाते आ रहे हैं। वहीं तिहाड़ जेल ने बक्सर से 10 नए फंदे तैयार करने को भी कहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि निर्भया को जल्द ही इंसाफ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button