ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

खुशखबरी: अब घर बनाना हुआ और भी सस्ता सरिया और सीमेंट की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव

रायपुर। अगर आप घर बनाने की सोच रहे है तो बारिश का यह सीजन आपके लिए सस्ता साबित होगा। बारिश का सीजन आफ सीजन माने के कारण इन दिनों सरिया की कीमतों में जहां जबरदस्त गिरावट आई है और सरिया के दाम दो वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गए है। रिटेल में सरिया इन दिनों 56 हजार रुपये प्रति टन बिक रही है। फैक्ट्रियों में सरिया 51 से 52 हजार रुपये टन पहुंच गई है। वहीं रेत भी 285 से 300 रुपये प्रति बैग बिक रही है।

बारिश का सीजन होने के कारण इन दिनों शासकीय कार्य और बड़े-बड़े बिल्डरों के काम भी थम गए है। इसके चलते बाजार में इनकी मांग भी बिल्कुल सुस्त पड़ी हुई है। सरिया व सीमेंट के साथ ही इन दिनों ईंट व गिट्टी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। ईंट इन दिनों 5500 से 6000 रुपये प्रति हजार बिक रहा है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों रियल एस्टेट कारोबारियों द्वारा अपने प्रोजेक्ट में आकर्षक छूट दी जा रही है।

और सस्ता हो सकता है सरिया

सरिया की कीमतों में आने वाले दिनों में और गिरावट आ सकती है। कारोबारियों का कहना है कि कोल व लौह अयस्क की कीमतों में तो गिरावट ही है,इसके साथ ही इन दिनों बाजार में मांग भी बिल्कुल सुस्त है, इसके चलते सरिया की कीमतों में दो हजार रुपये टन की गिरावट और आ सकती है।

इतना हो सकता है सस्ता

मान लीजिए आप 1000 स्कवेयर फीट जमीन में मकान बना रहे है, और तीन माह पहले आपको 10 लाख रुपये खर्च करने पड़ते थे,तो अब आपको नौ लाख 50 हजार रुपये लगेंगे। इसके साथ ही बिल्डरों द्वारा भी इन दिनों आकर्षक छूट दिया जा रहा है। हालांकि इन दिनों रेत की कीमतों में जबरदस्त तेजी आ गई है।

दो महीनों में रेत की कीमतें 6000 रुपये तक बढ़ी

दो महीनों में ही रेत की कीमतों में डेढ़ गुनी बढ़ोतरी हो गई है। 9000 रुपये हाइवा(700 फीट) बिकने वाली रेत इन दिनों 15000 रुपये हाइवा(700 फीट) बिक रही है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में रेत की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button