ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
मनोरंजन

Raanjhana Song: हिना खान और प्रियांक शर्मा की बेहतरीन केमिस्ट्री में अरीजीत सिंह की आवाज़ का तड़का

नई दिल्ली। टीवी में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने के बाद फिल्मों की तरफ रुख कर चुकीं हिना खान इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एशिया की सेक्सिएस्ट फीमेल की लिस्ट में हिना खान ने कटरीना कैफ को भी पीछे कर दिया है। इसके अलावा हिना अपने नए गाने रांझणा के कारण भी ट्रेंडिंग हैं।

हाल ही में हिना खान और प्रियांक शर्मा स्टारर गाना रांझणा रिलीज़ हो चुका है। इस गाने में हिना खान और प्रियांक की खूबसूरत लव स्टोरी दिखाई गई है। गानें में दोनों के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा रिलीज़ किए गए गाने को पॉपुलर सिंगर अरीजीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी है, जो इस गाने को और खास बना रही है

गाने में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है। कहानी ये है कि हिना खान एक होटल पहुंचती हैं जिसे देखकर उन्हें कुछ कनेक्शन महसूस होता है। बाद में वो होटल में रखी एक किताब में खुदकी पिछले जन्म की कहानी को पढ़ती हैं। प्रियांक और हिना एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे जिन्हें हिना के परिवार ने अलग कर दिया था। हिना खान अपनी शादी से भागकर प्रियांक के पास जाती हैं जिसके बाद उन दोनों को गोली मारकर खत्म कर दिया जाता है। बाद में कहानी सोच रहीं हिना के सामने इस जन्म में भी प्रियांक आ जाते हैं।

इस गाने में हिना खान बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। हिना ने रांझणा गाने में सलवार कमीज़ पहने और दुल्हन के लुक में भी नज़र आई हैं। दोनों ही लीड कास्ट ने बेहतरीन एक्टिंग की है।

आपको बता दें कि हाल ही में आई एशिया की सेक्सिएस्ट महिला की लिस्ट में हिना खान भी टॉप 10 में हैं। हैरान करने की बात ये हैं कि इस टॉप 10 लिस्ट में हिना खान ने कटरीना कैफ को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां कटरीना ने इस लिस्ट में छटवा स्थान हासिल किया है वहीं हिना खान ने तीसरे नंबर पर आकर सबको चौंका दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button