ब्रेकिंग
MP Fisheries Scheme: एमपी में मछली पालन बनेगा बड़ा उद्योग, 4 बड़े बांधों में शुरू होगा 'केज कल्चर', ... Chhatarpur News: छतरपुर में नकली खाद सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 650 बोरियां कीं जब्त Sanyam Lodha Threat: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को लॉरेंस गैंग से मिली AK-47 से भूनने की धमकी, 2 शूटर ग... Katihar News: बड़ी दुर्गा स्थान मेले में बड़ा हादसा, ब्रेक डांस झूले से गिरकर कई लोग घायल Diwali Gift for HP Employees: हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 तारीख को खाते में आएगा ... IND vs NZ T20: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया टी20 का सबसे बड़ा लक्ष्य King Movie Update: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण 'किंग' के बड़े गाने की करेंगे शूटिंग, जानें पूरी डिट... China Earthquake News: तिब्बत के नागचू में कांपी धरती, सैकड़ों घर जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज Sovereign Gold Bond Return: SGB में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, 8 साल में मिला 366% का बंपर रिट... iPhone Duo Sold Out: भारत में लॉन्च होते ही छाया Apple का पहला फोल्डेबल फोन, Blinkit पर 5 मिनट में स...
मध्यप्रदेश

कूनो में घूम रहे चार चीतों में से एक मादा चीता की कॉलर आईडी खराब नहीं हो पा रहा संपर्क

श्योपुर। कूनो के जंगल घूम रहे चार चीतों में से एक मादा चीता निर्भया जंगल की सीमा से बाहर पहुंच गई है। बताया जाता है कि उसकी कॉलर आईडी में खराबी की वज़ह से काफी समय से कूनो प्रबंधन उसे ट्रैक भी नहीं कर पा रहा है। कूनो के बाहर जाने की ख़बर भी उसे ग्रामीणों के जरिए मिली है।

पार्क प्रबंधन पगमार्क और ड्रोन कैमरे का सहारा लेकर उसकी तलाश कर रहा है। इसके अलावा कॉलर आईडी ठीक करने के लिए तकनीकी टीम से भी सहयोग मांगा है। इन दिनों विशेषज्ञ चारों चीतों को किसी तरह ट्रेंकुलाइज कर वापस बाड़े में लाने की कवायद में जुटे हैं। बाड़े में 11 चीतों को बंद किया जा चुका है, जिनके स्वस्थ होने का दावा भी कूनो पर प्रबंधन ने किया है। चीतों के स्वास्थ्य परीक्षण और तेजस की पीएम रिपोर्ट में नहीं मिले कॉलर आईडी से गंभीर घाव। बताया जाता है कि अब तक 11 चीतों के स्वास्थ्य परीक्षण और तेजस की पीएम रिपोर्ट में कॉलर आईडी से किसी भी प्रकार के गंभीर संक्रमण के संकेत नहीं मिले हैं। साढ़े पांच साल की उम्र में तेजस का वज़न 43 किलो था जो औसत 55-60 किलो से काफी कम था। उसकी गर्दन के पीछे बाहरी घाव सतही थे, जिसमें सिर्फ स्कीन पर खरोच था। इसमें छेद वाला कोई घाव नहीं था। उसकी किडनी में परेशानी, प्लीहा में गांठ थी।

Related Articles

Back to top button