ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
विदेश

यूएई में पीएम मोदी का शानदार स्वागत तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच गए। अबू धाबी एयरपोर्ट पर पीएम मोद का स्वागत हुआ। नीचे देखिए वीडियो। इसके बाद पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।

पीएम के आने की खुशी में दुबई के बुर्ज खलीफा को भारतीय राष्ट्र ध्वज के रंगों से रोशन किया गया। इस गगनचुंबी इमारत पर पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई। इसके बाद एक संदेश दिखाया गया जिसमें लिखा था, ‘आपका स्वागत है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।’

रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं 15 जुलाई को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करूंगा। मैं अपने मित्र, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’

इससे पहले पीएम मोदी ने फ्रांस की अपनी यात्रा को यादगार बताया। उन्होंने गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस के लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं की बैठक के बाद फ्रांस ने अपने देश में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को लंबी अवधि का वीजा देने का प्रस्ताव किया, जिसका भारत ने स्वागत किया है। भारत में राष्ट्रीय संग्रहालय के विकास में भी फ्रांस भागीदार बनेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक व सैन्य सम्मान द ग्रैंड क्रास आफ द लीजन आफ आनर दिया गया। गुरुवार देर रात पेरिस के एलीजे पैलेस में आयोजित निजी रात्रि भोज में राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्होंने यह सम्मान प्रदान किया। मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बातचीत के बाद भारत और फ्रांस ने शुक्रवार को अभूतपूर्व रक्षा सहयोग परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें युद्धक विमान व हेलीकॉप्टर इंजनों के संयुक्त विकास और भारतीय नौसेना के लिए तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण शामिल है।

Related Articles

Back to top button