ब्रेकिंग
भोपाल में करीब 50 करोड़ रुपये के बड़े फर्जीवाड़े के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, एक साल से फरार चल रहे ... उमरिया में नेशनल हाईवे 43 बना विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए जी का जंजाल, 11 साल से चल रहे निर्माण औ... मध्य प्रदेश के उज्जैन में किसानों के साथ करोड़ों का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना कर्ज लिए 1221 किसानों को ब... महाकालेश्वर की सवारी के दौरान पालकी में विराजमान स्वरूप के हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखने से खड़ा हुआ... छतरपुर के रिछारा गांव में दो परिवारों के बीच विवाद की दो कहानियां आईं सामने, दलित महिलाओं ने लगाया म... इंदौर में पिता और पुत्री के शव मिलने से फैली सनसनी, संपत्ति विवाद में भाई पर दोहरे हत्याकांड की आशंक... सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन रेलवे की बड़ी कार्रवाई, तड़के 5 बजे 6 जेसीबी मशीनों से हटाया... बालाघाट के जाकपुर घाट जंगल में 21 वर्षीय कॉलेज छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, इलाके में फैली सन... ओंकारेश्वर के ओंकार मठ घाट पर खड़ी नाव में लगी भीषण आग, 15 दिनों के भीतर तीसरी घटना ने बढ़ाई प्रशासन... देशभर के संगठनों के लिए CERT-In की गंभीर चेतावनी, बिजनेस पेमेंट सिस्टम और AI आधारित साइबर हमलों का म...
देश

18 लाख रुपये की गड़बड़ी के आरोप में लेखापाल निलंबित

बिलासपुर। विकासखंड शिक्षा कार्यालय कोटा में 18 लाख रुपये की गड़बड़ी करने के आरोप में लेखापाल को जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में वित्तीय गड़बड़ी करने की बात सामने आई है। मंगलवार को डीईओ ने निलंबन का आदेश जारी किया।

शिक्षा विभाग में लगातार कार्रवाई होने से अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीईओ कार्यालय में राजेश कुमार प्रताप लेखापाल के पद पर पदस्थ था। 24 जुलाई 2023 को जिला शिक्षा कार्यालय में उसके खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी करने की शिकायत हुई। इस मामले की जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई थी। इसके बाद डीईओ कार्रवाई नहीं कर रहे थे।

20 जून को कोटा बीईओ ने लेखापाल राजेश कुमार प्रताप के द्वारा आर्थिक अनियमितता करने की जानकारी देते हुए उनसे उचित मार्गदर्शन मांगा था। लेकिन, बीईओ के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया। एक साल बाद डीईओ कौशिक ने लेखापाल के खिलाफ कार्रवाई की।

लेखापाल राजेश कुमार प्रताप द्वारा दो-दो बार एक ही मद से राशि का भुगतान किया था। परिवार कल्याण निधि से 70 हजार रुपये और 66 हजार रुपये, 904 सामूहिक बीमा योजना से एक लाख 91 हजार रुपये 224, अवकाश नगदीकरण से छह लाख 75 हजार 392 और छह लाख 75 हजार 392, सामूहिक बीमा योजना से एक लाख 77 हजार 179 रुपये का नियम विरुद्ध भुगतान करते हुए राजकीय कोष को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। 16 जून को लोक शिक्षण संचालनालय से जब आडिट के दौरान 18 लाख 56 हजार 91 रुपये की आर्थिक अनियमितता मिली थी।

Related Articles

Back to top button