ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
विदेश

अंजू पर मेहरबान पाकिस्तानी पुलिस मिल रही स्पेशल सिक्योरिटी

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी से निकाह करने वाली हिंदुस्तानी अंजू का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया और प्रेमी नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है। अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रखा है। पाकिस्तान की जिला कोर्ट ने दोनों को निकाह का सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया है। वहीं, अब पाकिस्तानी पुलिस द्वारा अंजू को सुरक्षा मुहैया कराने की बात भी सामने आई है।

कोर्ट ने दिया निकाह सर्टिफिकेट

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार अंजू और नसरूल्लाह को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कोर्ट लाया गया था, जहां दोनों के बयान दर्ज करवाए गए और निकाह का सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया गया। हालांकि दोनों को मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी गई।

दोनों को दी गई सुरक्षा

पाकिस्तानी मीडिया ने अपर डिर जिला पुलिस अधिकारी मुश्ताक खान के हवाले से बताया कि अंजू के पास यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेज मौजूद है। उन्होने कहा कि कोई अप्रिय दुर्घटना न हो और देश का नाम खराब न हो इसके लिए अंजू को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

क्या है मामला?

राजस्थान की रहने वाली 35 वर्षीय अंजू की पाकिस्तान निवासी नसरूल्लाह से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। जहां अंजू ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर नसरूल्लाह से निकाह कर लिया। बता दे कि अंजू पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है।

Related Articles

Back to top button