ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

मेन्स एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी 2 सितंबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

एशिया कप मेन्स का शेड्यूल जारी हो गया है। ये मैच श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाएंगे। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होगी और पहला मैच नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की पहली टक्कर 2 सितंबर को कैंडी, श्रीलंका में होगी।

लोकेशन के लेकर खींचतान

एशिया कप के मैचों की लोकेशन को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच काफी खींचतान चल रही थी। उसकी वजह से इस बार एशिया कप के शेड्यूल के एलान में काफी देर हुई। भारत और पाकिस्तान के बीच महीनों तक चली खींचतान के बाद आखिरकार सभी टीमों ने हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया। हाइब्रिड मॅाडल के तहत पाकिस्तान में सिर्फ चार मैच खेले जाएंगे बाकि 9 मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे। पाकिस्तान में ग्रुप स्टेज के तीन और सुपर 4 स्टेज का एक मुकाबला खेला जाना है। वैसे पाकिस्तान इससे सहमत नहीं था।पीसीबी का कहना था कि श्रीलंका में सितम्बर में बारिश का मौसम होता है, जिससे मैचों का पूरा होना मुश्किल हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button