ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम धर्म नसरुल्लाह से किया निकाह

इस्लामाबाद। फेसबुक फ्रेंड से मिलने भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। अंजू अब फातिमा बन गई है। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। गौरतलब है कि वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू ने कहा था कि वो अपने दोस्त से मिलने गई और कुछ दिनों में लौट आएगी। हालांकि अब उसके निकाह कर लेने की खबर सामने आई है। अंजू पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां हैं। अंजू धर्म बदलने से पहले ईसाई थी।

पाकिस्तान कोर्ट में हुआ अंजू का निकाह

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्म बदलने के बाद अंजू का नाम फातिमा रखा गया है। निकाह जिला कोर्ट में हुआ। मालकुंड डिवीजन के डीआइजी नासिर महमूद दस्ती ने नसरुल्लाह और अंजू के निकाह की पुष्टि की

पुलिस सुरक्षा के बीच घर भेजी गई अंजू

मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा नाम रखा है। महिला को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से घर भेजा गया।

अदालत में दर्ज कराया बयान

अंजू और नसरुल्लाह ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से निकाहनामा पर हस्ताक्षर किए हैं। अंजू ने अदालत को बताया, वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई है और बहुत खुश है। जियो न्यूज के अनुसार, अंजू ने एक वीडियो में कहा कि वह पाकिस्तान में वैध तरीके से पूरी योजना बनाकर आई है और यहां पर सुरक्षित है। उन्होंने अपील की कि उनके रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान नहीं किया जाए। बता दें अंजू पहले से शादीशुदा है। उसके पति अरविद राजस्थान के भिवाड़ी में रहते हैं। उनकी 15 साल की एक बेटी और छह साल का बेटा है। अंजू वाघा-अटारी बार्डर से 30 दिनों के वैध वीजा पर पाकिस्तान पहुंची हैं। उनका वीजा 20 अगस्त को समाप्त होगा। भारतीय नागरिक अंजू का प्रेम प्रसंग पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर के मामले से मिलता-जुलता है।

Related Articles

Back to top button