ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- भारत में करेंगे रामराज्य स्थापित

कौशांबी: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगवान राम देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं और भारत में रामराज्य की स्थापना करना भाजपा का लक्ष्य है। गडकरी ने जिले की चायल तहसील के सकाढ़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में 2,659 करोड़ रुपयों की लागत से बने 164 किलोमीटर लंबे छह राजमार्गों का शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम उत्तर प्रदेश वासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। जो भी काम हो रहा है, सब भगवान राम के आशीर्वाद से हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का लक्ष्य भारत में रामराज्य स्थापित करने का है। महात्मा गांधी ने कहा था कि रामराज्य ही आदर्श शासन व्यवस्था है। हमें जातिवाद और संप्रदायवाद को समूल नष्ट करके हर बेरोजगार को रोजगार देकर भारत में रामराज्य स्थापित करना है।” केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच साल में योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में आपने जो भी देखा है वह मात्र ट्रेलर था। अब सही फिल्म चालू होगी। उत्तर प्रदेश को एक समृद्धशाली और शक्तिशाली राज्य के रूप में स्थापित करना है। गडकरी ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें राम वन गमन मार्ग के प्रस्तावित बरमपुर कादीपुर इचौली से रामपुरिया आयल खंड के चार लेन के मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन शामिल है।

Related Articles

Back to top button