ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
धार्मिक

Budh Gochar 2023: अगले दो महीने इन राशि वालों की रहेगी मौज बुध देंगे बेशुमार धन-दौलत

Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध धन, व्यापार, तर्क, संवाद, बुद्धि के कारक माने जाते हैं। बुध जब भी राशि परिवर्तन करते हैं या अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं तो इसका प्रभाव लोगों की आर्थिक स्थिति, करियर, बुद्धिमत्ता, वाणी पर पड़ता है। वहीं, हाल ही में बुध गोचर करके सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। बुध का सूर्य की राशि सिंह में गोचर करने से कुछ राशि वालों को काफी लाभ मिलने वाला है। बुध 1 अक्टूबर 2023 तक सिंह राशि में ही रहेंगे। इस दौरान बुध अस्त और उदित भी होंगे। आइए, जानते हैं कि बुध की स्थिति में बदलाव से किन राशि वालों को काफी लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर काफी शुभ साबित होने वाला है। इस राशि वालों के साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती बढ़ेगी। वाणी में मधुरता आएगी और किए कार्य के अच्छे परिणाम दिखाई देंगे। भाई-बहन का साथ मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि

बुध गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी होगा। इन राशि वालों के जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार या काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। करियर में उन्नति मिलेगी। कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जमकर धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति और बेहतर इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में भी लाभ होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button