ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

भाजपा का राजस्थान सरकार पर निशाना, कल जयपुर सचिवालय का घेराव करेगी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान सरकार के खिलाफ अपने ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत मंगलवार को यहां सचिवालय का घेराव करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वे साढ़े चार साल ईमानदारी और जनता के प्रति जवाबदेही के साथ काम करते तो इस समय विकास कार्यों का शिलान्यास नहीं बल्कि उद्घाटन होता।

उन्होंने कहा कि जनता इनका चाल चरित्र समझ चुकी है, इसलिए कांग्रेस की विदाई तय है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ढाई महीने पहले ही गहलोत सरकार सरकारी धन का दुरुपयोग कर ‘वोटों की फसल’ काटने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button