ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

उज्जैन। : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मेघदूत ढाबे के पास पुलिस की वैन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के परिजनों ने चक्का जाम करने की भी कोशिश की इसके बाद नानाखेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया।

मृतक का नाम मदनलाल परमार है और वह पीएचई कर्मचारी है और गांव के पास चाय की दुकान भी चलाता है मदनलाल दुकान से बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान दो आरोपियों को इंदौर हाई कोर्ट पेशी पर ले जा रही पुलिस वाहन ने उसे टक्कर मार दी हादसे में मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी जयंत राठौड़ ने बताया है कि इंदौर रोड़ पर यह हादसा हुआ है। पुलिस का वाहन मुलजिमों को हाई कोर्ट की पेशी पर ले जा रहा था पुलिस वाहन से मदन लाल की बाइक टकरा गई और उनकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button