ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मध्यप्रदेश

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक शब्द कहने वाले के खिलाफ जुटे हिंदू सगंठन थाने में किया सुंदरकांड का पाठ

खंडवा । हिंदू देवी देवताओं व धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में हिंदू उत्सव समिति, हिंदू संगठन विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता खालवा थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया को शिकायती आवेदन देकर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म के प्रति हीन भावना रखने वाले अधर्मी पर कड़ी कार्यवाही कर गिरफ्तार करना चाहिए।

मामले के फरियादी राकेश पिता फूलचंद लोवंशी ने आवेदन के जरिए बताया कि मैं टायर पंचर की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान वहां एक दूसरे समुदाय के युवक गुड्डू डॉयवर ने आकर मेरे दाढ़ी रखने पर आपत्ति लेते हुए हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहे। उसने कहा कि तुम सब फर्जी हिन्दू हो। सावन मे दाढ़ी रककर दिखावा करने की बात करते हुए अपशब्द कहे। इस घटना की जानकारी नगर के हिन्दू उत्सव समिति व विहिप के पदाधिकारियों को बताया।

थाना परिसर में किया सुंदरकांड

मंगलवार को हिन्दू उत्सव समिति, विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सेकड़ों हिंदुओं ने थाना परिसर में इस घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। थाना परिसर में बिछात बिछाकर सुंदरकांड आयोजन कर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया व नायब तहसीलदार विनोद यादव ने हिन्दू संगठन को समझाइस देते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button